BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने दिया ज्ञापन

मथुरा। चौराहे चौराहे पर पुलिस द्वारा व्यापारियों व आम नागरिकों के शोषण और बढते अपराधों व वन-ंवे ट्रेंफिक व्यवस्था लागू करने के मुददे को लेकर नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल का प्रतिनिधि मण्डल पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर से मिला। जहां सकारात्मक माहौल में हुई बैठक में पुलिस व्यवस्था चाक चौबंद करने हैलमेट चैकिंग के सरलीकरण व आपराधिक घटनाओं के तुरन्त खुलासे का अधिकारीयों द्वारा भरोसा दिलाया गया।

अधिकारियों के समक्ष अपना पक्ष रखते हुए नगर अध्यक्ष रमेष चतुर्वेदी, महामंत्री सुनील अग्रवाल ने कहाकि शहर के व्यस्त बाजार जहां 5 से 10 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दोपहिया वाहन चलते हो व घनी आबादी क्षेत्र है वहां हैलमेट चैकिंग के नाम पर उत्पीड़न नहीं होना चाहिए। साथ ही शहरी क्षेत्र विषेषकर व्यवसायिक क्षेत्रों में हैलमेट के चालानों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए।

नगर उपाध्यक्ष गुरमुखदास व वरिष्ठ मंत्री शषिभानु गर्ग ने श्रृंखलाबन्द तरीके से नगर में आपराधिक घटनाओं पर रोष व्यक्त करते हुए विगत दिनों
मसानी क्षेत्र में एक की रात्रि में चार स्थानों पर हुई चोरी की वारदात को तुरन्त खोलने व माल बरामदगी की मांग करते हुए खुलेआम दर्जनों सवारी भरकर चलने वाले ऑटो व टिर्री पर कार्यवाही कि मांग की। प्रतिनिधि मण्डल में रामचन्द्र खत्री, संयुक्त महामंत्री मीनालाल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष राजनारायण गौड, भगवान चतुर्वेदी, प्रेमषंकर अग्रवाल, मंत्रीगण हेमेन्द्र गर्ग, संगठन मंत्री मुकेष अग्रवाल, युवा नगर अध्यक्ष आदि उपस्थित थे ।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More