BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

दावे हजार पर सब बेकार

मथुरा। जिले में कोरोना का कोहराम जारी है। एक दिन में मथुरा ब्लॉक में सर्वाधिक 114 कोरोना संक्रमित सहित जिले में रिकॉर्ड 521 कोरोना के नए केस मिले हैं। जिससे एक बार फिर जिल प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है। जिले के सभी अस्पताल हाउसफुल हैं। स्थानीय कोरोना मरीजों को एडमिट करने के लिए मारामारी मची है। कई अधिकारियों ने अपने फोन बंद कर लिए हैं। जबकि अन्य शहरोें से आकर कोरोना मरीज मथुरा जिले के अस्पतालों में उपचार करा रहे हैं। ऊजले में कोराना महामारी के इस संकट काल में प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा लगातार समीक्षा कर रहे हैं। डीएम नवनीत सिंह चहल सहित प्रशासनिक अधिकारी अधिक से अधिक ऑक्सीजन बैड आने वाले दिनों में तैयार करने का भरोसा दिला रहे हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि सभी नए कोरोना मरीजों के कांटेक्ट ट्रेसिंग और आइसोलेशन के प्रबंध किए जा रहे हैं। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक मथुरा ब्लॉक में 205 कोरोना मरीज मिले है। मांट ब्लॉक में 114 कोरोना केस पाए गए हैं। जनपद में कुल कुल कोरोना मरीजों की संख्या पहुंचकर 12578 और एक्टिव केस 3110 हो गए हैं। जबकि अभी तक 8797 मरीज ठीक हो चुके हैं। बल्देव ब्लॉक में 25, चैमुहां ब्लॉक में 15, छाता ब्लॉक में 06, फरह ब्लॉक में 09, गोवर्धन ब्लॉक में 14, मांट में पांच, मांट ब्लॉक में 114,
मथुरा ब्लॉक मे 205, नन्दगांव में 28, नौहझील में 32, राया में 23 कोरोना मरीज सामने आये हंैं।

मथुरा अदालत में पहुंचा कोरोना, कोर्ट 30 अप्रैल तक बंद


अदालत में चार कर्मचारियों कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद 27 से 30 अप्रेल तक अवकाश घोषित कर दिया गया है। इस बीच 29 अप्रेल का मतदान दिवस का अवकाश घोषित हुआ है। कोर्ट की तीन दिनों के अवकाश की जानकारी मथुरा न्यायाधीश यशवंत कुमार मिश्र द्वारा प्रशासनिक आदेश में दी गई है। अदालत के प्रशासनिक आदेश में यह भी बताया गया कि चार कर्मचारियों की आरटीपीसीआर जांच में कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर कोर्ट में परिसर में संक्रमण के प्रभाव को समाप्त करने के लिए सेनेटाइजेशन का कार्य किया जाएगा। यह कार्य कोर्ट बंद के दौरान होगा।
 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More