देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreजयपुर। झोटवाड़ा थाना पुलिस ने सोमवार को पांच हजार रुपये का ईनामी बदमाश और झुंझुनूं का मोस्ट वांटेड प्रवीण उर्फ पिंटू जाट को हथियार के साथ पकड़ा है। आरोपी झुंझुनूं के कई थानों में वांछित चल रहा था। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है।
डीसीपी कावेन्द्र सिंह सागर ने बताया कि झुंझुनूं के नवलगढ़ निवासी प्रवीण जाट फायरिंग कर दहशत फैलाने और जानलेवा हमले करने में वांछित चल रहा है। आरोपी झुंझुनूं पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ था। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक झुंझुनूं द्वारा पांच हजार रुपये का ईनाम घोषित कर रखा था।
झोटवाड़ा थानाधिकारी विक्रम सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि प्रवीण जाट दादी के फाटक के पास कबानी पुलिया के नीचे हथियार लेकर आया है जो सम्भवत किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। जिस पर पुलिस टीम के सहयोग से आरोपी को पकड़ा और उससे एक देशी कट्टा भी बरामद किया।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
वारदातः युवक को घायल कर चेन लूट ले गए बदमाश
यमुना एक्सप्रेस वे पर पुलिस से भिड बदमाश, दो को लगी गोली
छाता में ज्वैलर लूटकांड के भागे हुए दो बदमाश दबोचे