देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreगुवाहाटी । एक दुखद घटना में, मध्य असम के नगांव जिले में बिजली गिरने से 18 जंगली हाथियों के झुंड की मौत हो गई। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
घटना की पुष्टि करते हुए, नागांव जिले के उपायुक्त कविता पद्मनाभन ने कहा कि वन्यजीवों, वन और पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों सहित एक टीम गुरुवार को वन क्षेत्रों में गई, ताकि मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सके।
वन और वन्यजीव अधिकारियों ने कहा कि यह घटना बुधवार की रात पहाड़ी कंडाली प्रस्तावित रिजर्व फॉरेस्ट (पीआरएफ) में हुई।
असम के मुख्य वन्यजीव वार्डन एम.के. यादव ने स्थानीय वन्यजीव अधिकारियों के हवाले से कहा कि 18 हाथियों की मौत हो गई है और बिजली गिरने की सबसे अधिक संभावना है।
उन्होंने कहा कि सही कारण का पता शुक्रवार को मृत पशुओं के पोस्टमार्टम के बाद ही चलेगा।
स्थानीय लोगों ने वन अधिकारियों को सूचित किया कि मृत हाथियों के शव गहरे वन क्षेत्र के विभिन्न स्थानों में बिखरे हुए हैं।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
नए साल में झारखंड के लोगों को लग सकते हैं बिजली के “झटके”, कीमतें 25 फीसदी तक बढ़ाने का प्रस्ताव
बिजली बचाने के लिए आज से पंजाब के दफ्तरों में कामकाज सुबह 7.30 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगा
’बिजली विधेयक वापस लिया जाए, बिल माफ किए जाएं’