BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

9 बच्चों की मौत मामला: पुलिस के हत्थे चढ़ा बीजेपी से निलंबित मनोज बैठा

9 बच्चों की मौत मामला: पुलिस के हत्थे चढ़ा बीजेपी से निलंबित मनोज बैठापटना। बिहार के मुजफ्फरपुर के मीनापुर थाना क्षेत्र में शनिवार को एक बोलेरो से कुचलकर नौ बच्चों की मौत के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी मनोज बैठा को गिरफ्तार कर लिया है। सीतामढ़ी पुलिस ने मनोज बैठा को सोमवार देर रात नेपाल के मलंगवा बोर्डर के पास से गिरफ्तार किया।  सोनबरसा प्रखंड के फतहपुर निवासी मनोज बैठा की गिरफ्तारी के लिए डीआइजी अनिल कुमार सिंह के निर्देश पर विशेष टीम बनाई गई थी। मुजफ्फरपुर व सीतामढ़ी पुलिस की  टीम ने कई स्थानों पर दिन भर छापेमारी की। लेकिन, वह हाथ नहीं लगा। उसके नेपाल में छिपने की आशंका थी। इस आधार पर सीमा क्षेत्र में लगातार छापेमारी चलती रही। 

 

इस बीच सोनबरसा पुलिस को उसके मलंगवा बोर्डर क्षेत्र में छिपने की सूचना मिली। इस पर कार्रवाई करते हुए उसे देर शाम पकड़ लिया गया। मीनापुर के थाना प्रभारी सोना प्रसाद सिंह ने बताया कि अब तक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि जब यह हादसा हुआ था, तब बोलेरो खुद मनोज बैठा चला रहा था। इससे पहले मीनापुर थाने में पुलिस ने ग्रामीण मोहम्मद अंसारी और अन्य ग्रामीणों के बयान पर मनोज बैठा के खिलाफ गैरइरादतन हत्या के आरोप में एक प्राथमिकी दर्ज की थी। इधर, बीजेपी ने मनोज बैठा को पार्टी के प्राथमिक सदस्यता से छह साल के लिए सस्पेंड कर दिया गया है।

 

मनोज भाजपा महादलित प्रकोष्ठ के सीतामढ़ी जिलास्तर का एक नेता था। मनोज बैठा सीतामढ़ी का रहने वाला है। मनोज बैठा की पत्नी किरण कुमारी आंगनबाड़ी सेविका है। उल्लेखनीय है कि शनिवार को मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर क्षेत्र में धर्मपुर उत्क्रमित मध्य विद्यालय के सामने एक तेज रफ्तार बोलेरो की चपेट में आने से नौ बच्चों की मौत हो गई थी, जबकि 15 से ज्यादा बच्चे घायल हो गए थे। इस हादसे में भाजपा नेता का नाम आने के बाद बिहार की राजनीति गर्मा गई थी।  

 

साभार-khaskhabar.com 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More