देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। सरस्वती शिशु मंदिर दीनदयाल नगर में पूर्व छात्र परिषद द्वारा शिक्षक दिवस पर शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। शिक्षक दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्चन से हुआ तत्पश्चात उपस्थित सभी शिक्षक, शिक्षिका एवं पूर्व छात्रों ने मां सरस्वती की सामूहिक बंदना की। इस अवसर पर अपने विचार रखते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह महानगर कार्यवाह एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला महामंत्री विजय बंटा सर्राफ ने कहा कि प्रत्येक मनुष्य के जीवन में शिक्षक की अहम भूमिका रहती है । अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान विद्या भारती ने संपूर्ण देश में सरस्वती शिशु मंदिर एवं सरस्वती विद्या मंदिर के माध्यम से छात्रों एवं नौनिहालों में शिक्षा के साथ-साथ संस्कार एवं देश प्रेम के भाव उत्प्रेरित कर उत्तम कार्य किया है। शिक्षकों द्वारा दिए गए इन संस्कारों के कारण ही आज संपूर्ण देश में शिशु मंदिर के पूर्व छात्र जहां-जहां भी कार्यरत हैं, वहां वह अपनी सेवाएं विद्या भारती के द्वारा दिए गए संस्कारों के अनुरूप ही कर रहे हैं । आज का यह कार्यक्रम शिक्षक एवं छात्र (गुरु एवं शिष्य) परंपरा का एक उदाहरण है। विद्यालय के प्रधानाचार्य के मान सिंह ने कहा पूर्व छात्रों द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर किया जा रहा शिक्षकों का यह सम्मान निश्चित ही आचार्यों का मनोबल ऊंचा कर उन्हें संबल प्रदान करेगा। इस अवसर पर सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं का पूर्व छात्रों द्वारा चंदन से टीका लगाकर पटका उड़ाते हुए स्मृति चिन्ह उपहार स्वरूप भेंट कर सम्मान किया गया । पूर्व छात्रों द्वारा शिक्षकों के सम्मान से सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं अभिभूत रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप शर्मा ने किया । इस अवसर पर पूर्व छात्र परिषद के अध्यक्ष सुमित अग्रवाल, महामंत्री अनुराग बंसल, कोषाध्यक्ष अंशुल अग्रवाल, मयंक माथुर ,कौशल किशोर वार्ष्णेय, कुंज बिहारी, नरेश पाल ,राघव गोयल सहित विद्यालय के प्रधानाचार्य, आचार्य , आचार्य बहने एवं सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।













Related Items
उदयपुर में होटल गणेश पर पुलिस का छापा, रेव पार्टी और देह व्यापार के शक में 50 से ज्यादा युवक-युवतियां डिटेन
नोएडा : गांजा तस्करी करने वाले चार गिरफ्तार, ट्रेन का लेते थे सहारा
वारदातः युवक को घायल कर चेन लूट ले गए बदमाश