BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

दिल्ली माॅडल पर आप लडेगी पंचायत चुनाव

मथुरा। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी ने दावा किया है कि गुजरात माॅडल पूरी तरह फेल साबित हुआ है। आम आदमी पार्टी दिल्ली माॅडल को सामने रख कर उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव लडेगी और पंचायत चुनाव आगामी विधान सभा चुनाव की तैयारी का हिस्सा हैं।
 आमआदमी पार्टी मथुरा इकाई का कार्यकर्ता संवाद सम्मेलन सौंख रोड स्थित मनोज गार्ड पर आयोजित हुआ। दिल्ली प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र पाल गौतम ने संवाद सम्मेलन में कार्यकर्ताओं से कहाकि आरविंद केजवरीवाल ने उन्हंे दिल्ली माॅडल का संदेश उत्तर प्रदेश में पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी है। इसी के लिए मैं यहां आया हूं। उन्होंने कहाकि उत्तर प्रदेश में भय का माहौल व्याप्त है। महिला, दलित, अल्पसंख्य, पिछडे एवं मजदूर सुरक्षित नहीं हैं। हालत यह हैं कि भाजपा के गुण्डे थाने में घुस कर मारपीट करते हैं।  भाजपा के गुजरात माॅडल की पोल खुल गई है। भाजपा विपक्षियों को पैसे से खरीदती है। बाद मंे ईडी और सीबीआई का डर दिखाती है। भाजपा ने दो करोड रोजगार, 15 लाख जैसे लुभावने वायदे कर जनता को ठगा है। भाजपा पूंजीपतियों के हाथ का खिलौना बन गई है। समाज को जाति और धर्म के नाम पर बांटने का काम कर रही है। उन्होंने कहाकि उत्तर प्रदेश के स्कूल तबेलाघर बन गये हैं। आंकडों का हवाला देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार शिक्षा पर मात्र 17000 करोड खर्च करती है जबकि दिल्ली सरकार 16000 करोड। दिल्ली का बजट 66000 करोड है जबकि उत्तर प्रदेश का 5 लाख करोड है। दिल्ली की जनसंख्या उत्तर प्रदेश के मुकाबले मात्र 10 प्रतिशत है। आम आदमी पार्टी अपने चुनावी वायदे पूरा करती है। 200 यूनिट बिजली मुफ्त है। शिक्षा मुफ्त है। जनता को सरकारी योजनाओं का लाभ घर पर उपलब्ध कराया जाता है। उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी इन्हीं मुद्दों पर पंचायत चुनाव लडेगी। यही आगामी विधान सभा चुनाव की तैयारी है। कार्यक्रम में दूसरे दलों के करीब 30 कार्यकर्ताओं को आम आदमी पार्टी में सामिल किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अयज गौतम ने की , संचालन रवि प्रकाश भारद्वाज ने किया। कार्यक्रम में रानू निगम, राज कपूर, अतुल भारद्वाज, जुबेर खान, जगदीश राजौरिया, आदेश शर्मा, रूपा लवानियां, सुरेश कुमार सैनी, नीरज शर्मा, प्रवेश सिंह, अवधेश सिंह सोलंकी आदि मौजूद रहे।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More