BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

यमुना एक्सप्रेस वे पर लगातार दूसरे दिन बड़ा हादसा, पति-पत्नी और बेटे की मौत

मथुरा। यमुना एक्सप्रेस वे पर लगातार दो सुबह दर्दनाक साबित हुईं। बुधवार को माइल स्टोन 114 पर ऑल्टो कार में पीछे से एक अन्य कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन की मौके पर ही मौत हो गई। एक युवक घायल है जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मंगलवार की सुबह माइल स्टोन 126 पर कार में सवार मां और बेटी की मौत हो गई थी। सूचना पर पहुंची पीआरवी की गाडी को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया था। जिसमंेे पीआरवी में सवार हेडकांस्टेबल की मौत हो गई थी।


गुरुग्राम के राजीव नगर नगर निवासी धर्मवीर सिंह राणा अपनी पत्नी ऊषा राणा और पुत्र अविनाश राणा की एचआर 26 बीएस5989 ऑल्टो के-10 से नोएडा से आगरा की तरफ जा रहे थे। कार को उन्होंने माइल स्टोन 114 के समीप खड़ा कर दिया था।

तीनों ही कार में बैठे हुए थे। पीछे से पंजाब के जिला अमृतसर के थाना बीजीवन क्षेत्र के गुरनाम नगर कुलदीप उर्फ लकी टिएगो कार से आ रहे थे। कुलदीप ने गाड़ी नंबर पीबी 02 सीजेड 4941 में पीछे से टक्कर मार दी।

टक्कर लगते ही ऑल्टो कार पलट गई और काफी दूर तक घिसटती चली गई। धर्मवीर सिंह राणा, उनकी पत्नी ऊषा राणा और पुत्र अविनाश राणा कार में फंस गए। महावन पुलिस और यमुना एक्सप्रेस वे के राहतकर्मियों ने कार में फंसे तीनों को बाहर निकाला, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। कुलदीप घायल हो गया। धर्मवीर गुडगांव में मदर डेयरी पर मैनेजर के पद पर तैनात थे तथा अपने बेटी की ससुराल जा रहे थे। एसपी देहात श्रीशचंद्र ने बताया, दो कारों की टक्कर में तीन लोगों की मौत हुई है। तीनों एक ही परिवार के सदस्य है।

दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को एक्सप्रेस वे से हटा कर यातायात सामान्य करा दिया गया है। दूसरी कार का ड्राइवर कुलदीप भी घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं।

हेडकांस्टेबल को पुलिस लाइन में दी गई श्रद्धांजलि
मंगलवार को हुए हादसे मंे दिवंगत हेडकांस्टेबल  एटा जिले के थाना मारहरा के गांव ब्राम्हीपुर निवासी नेम सिंह राजपूत को एसएसपी डा.गौरव ग्रोवर ने श्रद्धांजलि दी। एसएपी ने कांधा भी दिया। दूसरे पुलिकर्मियों और अधिकािरयों ने दिवंगत हेडकांस्टेबल को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद पार्थिव शरीर जनपद एटा का थाना महरारा स्थित उनके पैतृक गांव भिजवा दिया।

गोवंश से टकराई बाइक, चार मदूर गंभीररूप से घायल
पानीगांव संपर्क मार्ग पर अचानक आवारा गोवंश के आ जाने से बाइक अनियंत्रित हो गई। बाइक पर चार लोग सवार थे। हादसे मं चारों गंभीररूप से घायल हो गये। जिनमें से दो की हालत नाजुक है। चारों को रेफर कर दिया गया था। घायल हुए मजदूर सुरजीत के ताऊ पूरन सिंह ने बताया कि नगला रामपाल निवासी होती लाल पुत्र प्रेम सिंह, सुरजीत पुत्र मोतीलाल, श्रीचंद पुत्र चरन सिंह तथा वीरेंद्र सिंह पत्थर का काम करते हैं। चारांे काम करने के बाद राया से वापस लौैट रहे थे। चारों एक ही मोटरसाइकिल पर सवार थे। पानीगांव कट के पास अचानक आवारा गोवंश आ गया। जिससे मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई। लोगांे के मदद से वृंदावन के संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से रेफर कर दिया है उन्होंने कहाकि वह अपने बेटे को केडी मेडिकल काॅलेज लेकर जा रहे हैं।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More