BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

अंतरिक्ष गतिविधियों में योगदान और प्रोत्साहन बढ़ाने के उद्देश्य से मनाया जा रहा है विश्व अंतरिक्ष सप्ताह

अंतरिक्ष अन्वेषण और दूरस्थ पृथ्वी अवलोकन का उपयोग जलवायु परिवर्तन का हिसाब और आंकलन करने में, भूमि और समुद्री क्षेत्रॉ में प्रदूषण की पहचान करने में महत्वपूर्ण भुमिका निभाता है। इसके माध्यम से कृषि गतिविधियों को भी समर्थन मिलता है। अन्तरिक्ष की इन्हीं गतिविधियों और आवश्यकताओं को देखते हुए आगे आने वाली पीढ़ी में इसके प्रति जागरुकता लाने और इन गतिविधियों में योगदान देने को प्रेरित करने के उद्देश्य से 4 से 10 अक्टूबर, विश्व अंतरिक्ष सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है।

कब और क्यों मनाया जाता है अंतरिक्ष सप्ताह ?

विश्व अंतरिक्ष साप्ताहिक महत्वपूर्ण अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम है जो 1999 से संयुक्त राष्ट्र के द्वारा मनाया जा रहा है। हर साल 4 से 10 अक्टूबर तक एक पूरे सप्ताह भर यह समारोह मनाया जाता है। विश्व अंतरिक्ष सप्ताह समारोह में अंतरिक्ष अन्वेषक की क्षेत्र में दो महत्वपूर्ण घटनाओं को याद किया जाता है। पहली 4 अक्टूबर 1957 को जब पहला मानव निर्मित उपग्रह स्पूतनिक-1 लॉन्च किया गया था और दूसरी घटना 10 अक्टूबर 1967 कुछ संयुक्त राष्ट्र के बाहरी अंतरिक्ष के शांतिपूर्ण उपयोग की घोषणा को चिन्हित करना।

इसका उद्देश्य अंतरिक्ष गतिविधियों में जागरूकता और योगदान के साथ-साथ अंतरिक्ष आउटरीच और शिक्षा में अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देना है।

“अंतरिक्ष और स्थिरता” है इस वर्ष का विषय

इस वर्ष के विश्व अंतरिक्ष सप्ताह का विषय स्पेस एंड सस्टेनेबिलिटी/ अंतरिक्ष और स्थिरता है। यह इस ओर ध्यान खींचता है कि अंतरिक्ष में स्थिरता कैसे संबंधित है कि मानवता अंतरिक्ष का प्रयोग कैसे करती है।

संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रति वर्ष घोषित किए जाने वाले विषय वस्तु के ही आधार पर स्पेस वीक इंटरनेशनल एसोसिएशन और विभिन्न देशों के स्थानीय समन्वय को के समर्थन से संयुक्त राष्ट्र द्वारा समारोह आयोजित किया जाता है। कार्यक्रम के आयोजकों को पूरे सप्ताह आयोजित किए गए सभी कार्यक्रमों में इस विषय को खोजने, विकसित करने और लागू करने के लिए प्रोत्साहन दिया जाता है।

सतत विकास लक्ष्यों को पाने में भी है सहायक

17 सतत विकास लक्ष्यों के अंतर्गत 169 लक्ष्यों में से 65 को सीधे पृथ्वी अवलोकन उपग्रहों और उससे संबंधित प्रौद्योगिकियों के माध्यम से प्राप्त किया जाता है। इन प्रौद्योगिकियों के अभाव में इन लक्ष्यों को प्राप्त करना लगभग असंभव है। इस प्रकार यह सतत विकास लक्ष्यों के राह को भी आसान बनाता है।

इसरो नोदन कॉम्प्लेक्स में मनाया जाता रहा है

विश्व अंतरिक्ष सप्ताह के उपलक्ष में इसरो नोदन कॉम्प्लेक्स महेंद्रगिरी में भी हर वर्ष समारोह का आयोजन किया जाता है। जिसमें कॉम्प्लेक्स के अंदर और बाहर अंतरिक्ष पर विशेष ध्यान देने वाली घटनाएं और शैक्षणिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More