देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा(गौरव सिसोदिया)। मथुरा पुलिस ने 25 हजार के फरार आरोपी सहित दो मोटरसाइकिल चोरों और एक पषु तस्कर को गिरफ्तार किया है। मथुरा पुलिस द्वारा अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत ये बडी सफलताएं पिछले दो दिन में हासिल की गई हैं।
चोरी की चार मोटरसाइकिल सहित दो दबोचे
मथुरा। थाना गोविंद नगर पुलिस ने चोरी की चार मोटरसाइकिलों के साथ दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी अभियुक्तों...को मासनी तिराहे से रात के करीब आठ बजे गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से चोरी की चार मोटरसाइकिल बरामद हुई हैं। ये शातिर किस्म के अपराधी हैं जो अपराधिक घटनाओं को अंजाम देते रहे हैं।
पशु तस्करी में एक दबोचा
थाना बल्देव पुलिस ने पषु तस्करी के आरोपी मयंक पुत्र राम सिंह निवासी कस्बा एक जिला फिरोजाबाद को गिरफ्तार किया है। इसका एक साथी अनीश पुत्र यूनिस निवासी कोसीकला मथुरा फरार है। जिस गाडी को तस्करी में प्रयोग किया जा रहा था उसका मालिक भी अनीश ही है। गाडी से 10 गाय बरामद की गई हैं।
25 हजार का वांछित गिरफ्तार
थाना कोसीकला पुलिस ने कोसीकला में 11 नवमबर 2018 को हुई मंदिर के महंत बाबा हरिदास की हत्या में वांछित चल रहे आरोपी रामकुमार पुत्र राजेन्द्र सिंह को उसके पलवल के हसनपुर थाना आंतर्गत महौली स्थित घर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रामकुमार की गिरफ्तारी पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था।













Related Items
MATHURA : ठाकुर जानकी वल्लभ लाल का धूमधाम से मनाया अन्नकूट महोत्सव
MATHURA : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज आएंगे मथुरा
MATHURA : प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर अधिकारियों की दौड़ भाग जारी