BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

MATHURA : सिस्टम में चाहता हूं सुधार

मथुरा। गुरूवार को हुए ड्रामे को पुलिस शुभम के सुर्खियों में आने का जुनून बता रही है तो शुभम पेशी पर जाते जाते कह गया कि वह सिस्टम में सुधार चाहता है। जब सुर्खियों में आने की तमन्ना को प्यार के फितूर का सहारा मिला तो ऐसा ड्रामा खडा हुआ कि जमाना देखता रह गया। बुधवार को एसएसपी कार्यालय के ठीक सामने हुए ड्रामे का सच पुलिस तो यही बता रही है। हालांकि जानकारों का मानना है कि यह पूरा घटना क्रम महज ड्रामा नहीं है, लेकिन सच्चाई का सामने आना अब मुश्किल है।  
  बुधवार को शाम करीब साढे चार बजे शाम को एक व्यक्ति व एक महिला तीन बच्चों के साथ कचहरी पर चार पहिया वाहन से आये तथा वह जिस गाडी से आये थे, उसी गाडी को  युवक व महिला ने आग लगा दी थी। इसके बाद युवक ने पिस्टल से ताबडतोड फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस व पब्लिक के ऊपर फायर किये गये, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया, लोग अपनी दुकानो को बंद करके वहां से भाग खडे हुये। जिससे वहां गाडियों का आवागमन बंद हो गया। पुलिस के मुताबिक युवक ने अपना नाम शुभम चैधरी पुत्र विक्रम, निवासी-राधापुरम, टाउन मथुरा बताया है। पूछताछ में यह बात प्रकाश में आयी कि वह अंजला शर्मा के साथ करीब 8 साल से पार्टनशिप में काम करता था। ये लोग मल्टी लेविल मार्केटिंग का काम करते थे। अंजला शर्मा के पति व ससुरालवालांे को इन दांेनो के संबंधों से आपत्ति थी। इसलिए अंजला शर्मा अपने ससुराल में न रहकर अलग रहती थी। पूछताछ में शुभम चैधरी के बताया कि मैंने और अंजला शर्मा ने प्लान बनाया था और अपनी मां को फोन करके बताया था कि हम कचहरी पर जाकर गाडी को आग लगाएंगे और मैं अंजला से आज ही रोड पर शादी करूंगा, उसके बच्चों को अपना नाम दूंगा, हम धुंआधार फायरिंग करेंगे, जो भी सामने आयेगा, उसको मार देंगे चाहे वह पुलिस वाला क्यो न हो। शुभम ने यह भी बताया कि अगर इससे मीडिया कवरेज नहीं मिलता हैं तो अंजला व उसके बच्चों को भी आग लगा दूंगा।  इस तरह शुभम व अंजला के द्वारा सुनियोजित तरीके से लाइम लाईट में आने के लिए ड्रामा किया गया, अराजकता फैलाई गयी, पब्लिक आर्डर को डिस्टबर्ड किया गया, जिससे कि उन्हे ज्यादा से ज्यादा मीडिया कवरेज मिल सके। शुभम ने बताया कि जब मुझे मीडिया कवरेज मिलेगा और यह नेशनल न्यूज बनेगी तब सभी मंत्रीगण, अधिकारीगण और मीडियाकर्मी मुझे मिलने मेरे घर पर आएंगे। इस तरह से मैं सब जगह प्रसिद्ध हो जाऊंगा व बड़ा आदमी बन जाऊंगा। क्योकि जल्दी तरक्की करने का ये सबसे आसान तरीका हैं। पूछताछ के बाद शुभम चैधरी के द्वारा अपने मोबाईल में स्वयं तथा अंजला के द्वारा घटना से पहले अपनी मां से इस प्लान के संबंध में फोन पर हुई बात की रिकार्डिग को भी सुनाया। जिससे शुभम व अंजला के द्वारा सुनियोजित तरीके से लाइम लाईट में आने के लिए ड्रामा किये जाने, अराजकता फैलाने, पब्लिक आर्डर को डिस्टबर्ड करने की पुष्टि होती हैं, जिससे कि उन्हें ज्यादा से ज्यादा मीडिया कवरेज मिल सके।

यह है अंजला की कहानी
पुलिस के मुताबिक महिला ने अपना नाम अंजला शर्मा पत्नी दिनेश शर्मा, निवासी-जमुना एन्क्लेव, लक्ष्मीनगर, थाना-जमुनापार बताया। उसके द्वारा यह भी बताया गया कि उसके तीन बच्चे हैं, जिसमें दो लड़किया व एक लडका हैं, जो कि घटना के समय मौके पर ही थे। जिसमें बडी बेटी का नाम वंशु  है जिसकी उम्र करीब 9 साल, छोटी बेटी यशु की उम्र लगभग 3 साल व एक बेटा सक्षम है जो अभी 6 महीने का है। महिला के द्वारा बताया गया कि उसकी शादी को लगभग 10-11 साल हो गये हंै, पति प्रोपर्टी का काम करते हैं। मेरे संबंध शुभम चैधरी के साथ हो गये थे, जिससे मेरा पति मेरे चरित्र पर भी शक करने लगा था।


14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा, शुभम बोला सिस्टम में चाहता हूं सुधार
मथुरा में एसएसपी दफ्तर के समीप अपनी कार फूंक कर फायरिंग करने के मामले में नामजद शुभम चैधरी और अंजुला शर्मा को अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। गुरुवार को जेल जाते वक्त दोनों में से किसी के भी चेहरे पर कोई पछतावा नहीं था। शुभम ने कहा कि वो तो व्यवस्था को बदलना चाहता है। सिस्टम में सुधार चाहता है। लिस ने मेडिकल कराने के बाद शुभम और अंजुला को न्यायिक मजिस्ट्रेट गजेंद्र सिंह की अदालत में पेश किया, जहां से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। जेल जाते वक्त शुभम चैधरी को घटना पर कोई पछतावा नहीं था। शुभम बार बार कह रहा था कि उसका मकसद सिस्टम को जगाना था। व्यवस्था को बदलने का प्रयास वो लगातार करता रहेगा। वहीं अंजुला शर्मा भी मुस्कुराते हुए जेल गई। वो अपने दो बच्चों से दूर हो रही थी। उसे भी कोई पछतावा नहीं था।

एक चैनल को किया था घटना से पहले फोन
यह भी बात प्रकाश में आयी कि उक्त व्यक्ति के द्वारा घटना करने से पूर्व एक न्यूज को फोन कर बताया था कि यदि आपको न्यूज चाहिए तो आप कचहरी पर आ जाए।

इन आधाराओं में हुई कार्यवाही
शुभम चैधरी व अंजला शर्मा के विरूद्ध थाना सदरबाजार, मथुरा पर धारा आर्म्स एक्ट, 186, 188, 332, 353, 307, 431, 435, 504, 506 भादवि व 7 सीएलए एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर’ आगे की वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More