BREAKING NEWS

नेपाल बाढ़: मृतकों की संख्या ग्यारह सौ के पार, सर्च ऑपरेशन जारी || राजस्थान में खत्म हुआ मानसून ब्रेक : बंगाल की खाड़ी के सिस्टम से फिर सक्रिय होगा मानसून, 4 सितंबर से बारिश में तेजी के आसार || मथुरा : जन्माष्टमी गलियों और चौराहों से आसमान तक रहेगी ब्रज संस्कृति की धूम || मथुरा : 12 सितंबर को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत

जिला पंचायत चुनाव में ग्रामीणों ने दिया हेमराज को समर्थन

सौंख। जिला पंचायत के वार्डो के परशीमन के होते ही क्षेत्र में चुनावी सरगर्मियों की शुरूआत हो गई। इसी के चलते गांव अड्डा में सार्वजनिक पंचायत हुई। और आगामी पंचायत चुनाव लड़ाने को लेकर विचार किया गया।
गुरूवार को ग्राम पंचायत सींगापट्टी की नगला अड्डा में सार्वजनिक पंचायत का आयोजन किया गया। जिसमें आगामी पंचायत चुनावों को लेकर विचार विमर्श किया गया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य के चुनाव के लिए ग्रामीणों द्वारा महात्मा गांधी स्मारक इंटर काॅलेज के प्रबंधक हेमराज कुंतल को प्रत्याशी बनाने की बात कही। सभी ने हेमराज कुंतल के प्रत्याशी बनायें जाने पर एक जुटता दिखाते हुए समर्थन दिया। हेमराज कुंतल ने कहा कि ग्राम समाज और क्षेत्र की सरदारी जो मुझे जिम्मेदारी देगी उसे मैं और मेरा परिवार पूरी निष्ठा के साथ निभाने के लिए हमेशा तत्पर रहूंगा। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य चंद्रवती, पूर्व प्रधान भरत सिंह, वीरपाल सिंह, बदन सिंह, श्याम सिंह, प्रताप सिंह, बाला सिंह, बच्चू सिंह, धर्मवीर, राजवीर सिंह, परसादी, नेपाल सिंह, गिर्राज सिंह, हरी सिंह, मोहित कुंतल, भूपेंद्र चौधरी आदि उपस्थित थे।
 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More