देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreविजयवाडा। पूर्व मुख्यमंत्री और तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू (N. Chandrababu Naidu ) और उनके बेटे नारा लोकेश को नजरबंद कर दिया गया है। आपको बताते जाए कि आंध्र प्रदेश में टीडीपी नेता की हत्या के खिलाफ आज चंद्रबाबू नायडू प्रदर्शन करने वाले थे। पुलिस ने नायडू और उनके बेटे को घर से निकलने से रोक लगा दी है और दोनों को हाउस अरेस्ट कर दिया। इसके खिलाफ चंद्रबाबू नायडू ने अपने घर पर ही आज सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक भूख हड़ताल का एलान कर दिया है। टीडीपी एक नेता और आंध्र प्रदेश के पूर्व मंत्री भूमा अखिला प्रिया को नजरबंद कर दिया गया है।
इस एलान के बाद समर्थक नायडू के घर जा रहे थे, जिन्हें पुलिस ने रोक दिया और कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया गया है। इसके बाद टीडीपी के कार्यकर्ताओं में रोष फैल गया है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा ने सरपंचों पर लाठीचार्ज की निंदा की
ICICI बैंक के लोन घोटाले के मामले में वीडियोकोन के पूर्व चैयरमेन वेणुगोपाल धूत गिरफ्तार
पूर्व पीएम अटल जी को किया याद