BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

VIJAYAWADA: पूर्व CM चंद्रबाबू नायडू और उनका बेटा घर में नजरबंद, विरोध में शुरू की भूख हडताल

विजयवाडा। पूर्व मुख्यमंत्री और तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू (N. Chandrababu Naidu ) और उनके बेटे नारा लोकेश को नजरबंद कर दिया गया है। आपको बताते जाए कि आंध्र प्रदेश में टीडीपी नेता की हत्या के खिलाफ आज चंद्रबाबू नायडू प्रदर्शन करने वाले थे। पुलिस ने नायडू और उनके बेटे को घर से निकलने से रोक लगा दी है और दोनों को हाउस अरेस्ट कर दिया। इसके खिलाफ चंद्रबाबू नायडू ने अपने घर पर ही आज सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक भूख हड़ताल का एलान कर दिया है। टीडीपी एक नेता और आंध्र प्रदेश के पूर्व मंत्री भूमा अखिला प्रिया को नजरबंद कर दिया गया है।

इस एलान के बाद समर्थक नायडू के घर जा रहे थे, जिन्हें पुलिस ने रोक दिया और कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया गया है। इसके बाद टीडीपी के कार्यकर्ताओं में रोष फैल गया है।

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More