BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

UP CM के लिए खुद के नाम पर राजनाथ बोले अनावश्यक और फालतू की बातें

UP CM के लिए खुद के नाम पर राजनाथ बोले अनावश्यक और फालतू की बातेंनई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनावों नतीजों के बाद अब सबकी जुबान पर एक ही चर्चा है कि यूपी का अगला सीएम कौन होगा। इसके लिए कई नामों की चर्चा है लेकिन केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के नाम की अटकलें सबसे तेज हैं। लेकिन राजनाथ की इसमें कोई दिलचस्पी नहीं है। बुधवार को संसद भवन के बाहर मीडियाकर्मियों ने राजनाथ सिंह से बात की। 

 

जब मीडियाकर्मियों ने राजनाथ सिंह से पूछा कि उनका नाम यूपी के नए मुख्यमंत्री के तौर पर खबरों में चल रहा है। इस पर राजनाथ सिंह ने कहा कि यह सब अनावश्यक और फालतू की बातें हैं। ज्ञातव्य है कि यूपी की 403 विधानसभा सीटों में से बीजेपी ने 325 पर जीत हासिल की है जो पार्टी की अबतक की सबसे बडी जीत है। गौरतलब है कि इस मामले में गुरुवार को बीजेपी के 325 नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक है। इस विधायक दल की बैठक में ही यूपी के सीएम पर फैसला होगा। हांलांकि आखिरी फैसला पार्टी अध्यक्ष अमित शाह का ही होगा। 

 

साभार-khaskhabar.com

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More