देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreसौंख। थाना मगोर्रा क्षेत्र के अंतर्गत अपनी किसी रिस्तेदार के घर फरीदाबाद से लौट रहे दंपती से मथुरा-भरतपुर मार्ग स्थित मकेहरा की पुलिस के समीप अज्ञात बदमाशों ने युवक के कनपटी पर हथियार लगाकर पर्स में से पच्चीस हजार रूपये और एक सोने की चैन की छीन कर मथुरा की भाग गया। सूचना पर मगोर्रा पुलिस पहुंच गई और घटना की जानकारी की। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।
रविवार को भरतपुर निवासी सौरभ भारद्वज अपने पत्नी मितेश कुमारी व बच्चों के साथ अपनी कार में बैठकर फारीदाबाद से अपने घर जा रहे थे। मथुरा-भरतपुर मार्ग स्थित गांव मकेहरा के समीप सिंघाड़े की दुकानों लगी हुई थी। कार सवार दपंती सिंघाडे़ खरीदने के लिए गाड़ी को रोका और सिंघाड़ा खरीदने लगे। तभी पीछे से दो अज्ञात बाइक सवार बदमाश आये और पीड़ित सौरभ की कनपटी पर हथियार लगा दिया और मारने की धमकी देने लगे। इसके बाद बदमाशों ने सोने की चैन और पर्स में रखे पच्चीस हजार रूपये को छींन कर मथुरा की ओर भाग गये। घटना करीब बारह बजे की बताई जा रही है। सूचना पर मगोर्रा पुलिस मौके पर पहुंच गई। और घटना की जानकारी करने लगी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी शशिप्रकाश शर्मा का कहना है कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।













Related Items
अज्ञात चोरों ने तोड़ा इंडिया वन बैंक का एटीएम
हथियारबंद बदमाशों ने दिनदहाड़े मुंबई के जौहरी की गोली मारकर की हत्या
मथुरा में बेखौफ बदमाशों ने लगा दी ’दुस्साहसिक वारदात की झडी’