BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

MATHURA : अंडर पास का ग्रामीण कर रहे हैं विरोध

मथुरा(ओम प्रकाश कौशिक)। गोवर्धन क्षेत्र में सकरवा फाटक पर अंडर पास बनने के विरोध में मंगलवार को सैकड़ों ग्रामीण अलवर रेल मार्ग पर बैठ गये। इससे रेल मार्ग बाधित हो गया है। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। इस बीच स्थानीय कुछ लोगों और जनप्रतिनिधियों ने भी ग्रामीणों को समझाया। ग्रामीण इस आश्वासन के बाद कि अंडर पास का काम रोक दिया जाएगा, उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा रेलवे ट्रेक से हटे। गोवर्धन के निकट सकरवा फाटक है। इस पर अंडर पास बनना है। मंगलवार को अंडरपास का काम  चलता देख ग्रामीण भडक गये। इसी के विरोध में आसपास के सैकड़ों ग्रामीणों ने अलवर रेल मार्ग जाम कर दिया है। ग्रामीणों के विरोध के कारण मथुरा अलवर पैसेंजर को बहेज गांव के पास रोक दिया गया है। रेल मार्ग पर विरोध प्रदर्शन की सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स के साथ सीओ गोवर्धन पहुंच गए हैं। ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं अभी तक रेलवे का कोई अफसर नहीं पहुंचा है। ग्रामीण करीब तीन घंटे तक विरोध प्रदर्शन करते रहे। जिला पंचायत सदस्यखजान सिंह ने बताया कि करीब गोवर्धन से कामा पहाडी, अलवर जाने के लिए यही मार्ग है, इसके यह अलावा परिक्रमा मार्ग भी है। मथुरा गोवर्धन, गोवर्धन डीग, बरसाना जाने के लिए यह मुख्यमार्ग है। हम फोर लाइन बनवाने का प्रयास कर रहे हैं। हम चाहते हैं कि या तो यथास्थिति रहे या ओवर ब्रिज बनाया जाए।

ग्रामीण बोले हर दर पर दी दरखास्त
ग्रामीणों का कहना है कि कोई ऐसा दर नहीं रहा जहां हमने दरखास्त नहीं दी। कहीं कोई सुनवाई नहीं हुई तब हमें यह कदम उठाना पडा है। अगर हम अब सचेत नहीं हुए तो हमारी आने वाली पीढियां हमें मांफ नहीं करेंगी। आगरा डीआरएम से मिले, जिलाधिकारी मथुरा से भी मिले। उर्जा मं.ी श्रीकांत षर्मा, विधायक कारिंदा सिंह को भी ज्ञापन दिये गये। सांसद हेमा मालिनी को दो बार ज्ञापन दे चुके हैं। कोई ठोस आष्वासन नहीं मिला। हमें किसी तरह की कोई सूचना नहीं है। हम यहां से हटने वाले नहीं हैं।

35 गावों की करीब 1.5 लाख जनता होगी प्रभावि
भिवाड़ी से मथुरा आने वाली ट्रेन 54792 भिवाड़ी मथुरा पैसेंजर को विभाग को बहज में रोकना पड़ा है। सैकड़ों ग्रामीण रेलवे ट्रेक पर नारेबाजी कर अंडरपास का विरोध कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अंडरपास में पानी भर जाएगा और करीब 35 गांवों का आवागमन अवरुद्ध हो जाएगा। इस प्रकार करीब 1.5 लाख लोग प्रभावित होंगे।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More