BREAKING NEWS

नेपाल बाढ़: मृतकों की संख्या ग्यारह सौ के पार, सर्च ऑपरेशन जारी || राजस्थान में खत्म हुआ मानसून ब्रेक : बंगाल की खाड़ी के सिस्टम से फिर सक्रिय होगा मानसून, 4 सितंबर से बारिश में तेजी के आसार || मथुरा : जन्माष्टमी गलियों और चौराहों से आसमान तक रहेगी ब्रज संस्कृति की धूम || मथुरा : 12 सितंबर को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत

प्रधान पद के दो उम्मीदवारों की कोरोना से मौत, मतदानकर्मी दिखे भयभीत

मथुरा। जिले के फरह के गांव गजोली के प्रधान प्रत्याशी रणधीर सिंह की कोरोना से मौत हो गई है। इसके चलते प्रधान पद के लिए हो रहा मतदान रोक दिया गया। गांव कोयल में प्रधान प्रत्याशी की बुधवार की रात मौत हो जाने से वोटिंग निरस्त कर दी गई है।

दोनों जगहों पर अन्य पदों के लिए मतदान हो रहा है। जिला पंचायत वार्ड नंबर 28 से बीजेपी के जिला पंचायत सदस्य उम्मीदवार सिकंदर सिंह तोमर के छोटे बेटे नीतू सिंह तोमर का बीमारी के चलते निधन हो गया।


थाना क्षेत्र बरसाना के भरना खुर्द गांव में स्थित सूर्य कुण्ड में एक बाबा विष्णु दास महाराज का कोविड-19 संक्रमण के कारण स्वर्गवास हो गया इसके उपरान्त सूर्य कुण्ड आश्रम के अन्य साधुओं व ग्राम वासियों ने मृतक बाबा के शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया तथा शव वहीं आश्रम में पडा रहा कोई शव के पास तक जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। इसकी सूचना थाना बरसाना को प्राप्त हुयी तो उच्चाधिकारीगण के निर्देशन में थाना प्रभारी बरसाना द्वारा व उपनिरीक्षक सुदीप कुमार व उपनिरीक्षक राजबहादुर हमराह के साथ गांव में पहुंचकर कोविड-19 की गाईडलाइन्स का पालन करते हुए मृतक बाबा विष्णु दास महाराज का हिन्दू रीति रिवाज से अंतिम संस्कार कराया गया। जिसकी स्थानीय जनता द्वारा भूरि भूरि प्रशंसा की गयी।

क्रियाक्रम करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक थाना बरसाना आजादपाल सिंह, उपनिरीक्षक सुदीप कुमार चैकी प्रभारी सहार, उपनिरीक्षक राजबहादुर सिंह थाना बरसाना, का. राधा चरण थाना बरसाना, का. राहुल थाना बरसाना मथुरा थे।

बिना मास्क, कोरोना से मुक्ति को यज्ञ


राष्ट्रीय छात्र लोक दल के कार्यकर्ताओं ने मथुरा महानगर के बिरला मंदिर स्थित किशोरी कॉलोनी में शुभम चैधरी के फार्म हाउस पर राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री चैधरी अजित सिंह के अति शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना के लिए यज्ञ किया व परमपिता परमेश्वर से चैधरी अजित सिंह के जल्द ही स्वस्थ होने की कामना की। राष्ट्रीय छात्र लोक दल के प्रांत अध्यक्ष विश्वेंद्र चैधरी,  डा. भगवान सिहं, हर्ष चैधरी, शुभम चैधरी, निशांत पचहरा, अजीत चैधरी, अश्वनी ठैनुंआ, काले सैनी, जीतू सैनी, शिवा चैधरी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

24 घंटे में फिर 500 से ज्यादा कोरोना मरीज आये सामने


जिला मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक 24 घंटे के अंदर कोरोना के 506 मरीज सामने आये हैं। एक दिन में 500 से ज्यादा कोरोना मरीज एक दिन में सामने आने का यह दूसरा मौका है।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More