BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

दो दोस्तों की सडक हादसे मौत

मथुरा। शादी के कार्ड बांटकर घर लौट रहे दो युवकों की सडक हादसे मौत हो गई। दोनों युवकांे ने दुर्घटना स्थल पर ही दम तोड दिया। जिस घर में शादी की खुशियां तैर रहीं थीं वहां मातम पसर गया है।

राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित ईदगाह के समीप ट्रैक्टर की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गयी। घटना होने के करीब एक घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। बताया जा रह है कि बाइक सवार युवक अपने दोस्त के साथ अपनी शादी के कार्ड बांटकर गांव लौट रहा था। मृतक युवक की 30 अप्रैल को शादी होनी थी।

युवक की मौत की खबर सुन उसके घर में खुशी का माहौल मातम में बदल गया।जानकारी के मुताबिक राजस्थान के डीग निवासी सूरज पुत्र परशुराम की 30 अप्रैल को शादी थी। घर में जहां शादी की तैयारियों के साथ खुशी मनाई जा रही थी। इस बीच सूरज अपने दोस्त हीरा पुत्र लीला के साथ अपनी शादी के कार्ड बांटने क लिए होटल रिश्तेदारी में गया था।

कार्ड बांट कर मोटरसाइकिल से रविवार शाम को लौटते समय कोसीकलां थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित ईदगाह के समीप ट्रैक्टर से मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई। हैलमेट न होने के कारण दोनों मोटरसाइकिल सवारों के सिर में गंभीर चोट आईं। दोनों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

देरी से मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद मौके पर पहुंचे मृतक सूरज के भाई अजय और हीरा के दोस्त राहुल ने बताया कि चारो लोग दो बाइको पर सवार थे। जो अपने शादी के कार्ड बांट कर घर लौट रहे थे। इस दौरान दोनों मृतकों की सूचना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

एक्सप्रेस वे पर युवकी हादसे में मौत


यमुना एक्सप्रेस वे पर 38 वर्षीय युवक की सडक हादसे मंे मौत हो गई। मृतक के भाई ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। नगला ओहवा निवासी महेन्द्र सिंह दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि नगला ओहवा के समीप एक्सप्रेस वे के सर्विस रोड पर उसके भाई हरीशंकर पुत्र राजाराम को किसी अज्ञात वाहन से टक्कर मार दी। हादसे में हरीशंकर की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई।  

आमने सामने से भिडीं बाइक, चार घायल


थाना राया क्षेेेत्र के अंतर्गत मांट रोड पर दो बाइक में आमने सामने की टक्कर हो गई। दोनों बाइकों पर चार लोग सवार थे। हादसे में चारों घायल हो गये। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More