देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। नंदगांव क्षेत्र का चर्चित गांव महराना एक बार फिर दहशत में है। दो दोस्तों की अपहरण के बाद गांव के ही दबंगों ने हत्या कर दी। आरोपियों से पूछताछ के बाद रात बारह बजे के करीब गांव के जंगल से पुलिस ने दोनों दोस्तों के शव बरामद किये।
हत्या के पीछे कच्ची शराब के धंधे को बताया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपी गांव के ही बिरजो और रोहताश हैं। रोहताश आपराधिक प्रवृत्ति का है। कच्ची शराब बेचने के आरोप में जेल गया था। उसको शक था उसे गांव के पप्पू ने ही पुलिस को सूचना देकर पकड़वाया है। तभी से वह खुन्नस मानता था। पप्पू और चंदन दोनों दोस्त थे। रात करीब 2 बजे दोनों के शव पुलिस ने खेतों से बरामद किए।
शुक्रवार की सुबह पप्पू पुत्र प्रेमी और चंदन पुत्र कल्लू गांव से अचानक लापता हो गए थे। दोनों को ग्रामीणों ने गांव के ही बिरजो और रोहताश के साथ देखा गया था। चंदन और कल्लू दोस्त थे।
दोनों के परिजनों ने शनिवार की शाम तक दोनों युवकों के लौट आने का इंतजार किया। इसके बाद खोज बीन की, ग्रामीणों ने बिरजो और रोहताश से जानकारी की। रोहताश अपराधिक प्रवृति का है इस लिए लोगों को शक था कि ये लोग किसी वारदात को अंजाम दे सकते हैं। शक इन्हीं दोनों पर गहराता चला गया।
इस बीच दूसरे ग्रामीणों से भी जानकारी मिलने लगी। किसी ने बताया कि दोनों को एक साथ शराब पीते हुए देखा गया था। हालांकि रोहताश और बिरजो लगातार इनकार कर रहे थे कि उन्होंने किसी घटना को अंजाम दिया है। इस बीच गांव में तनाव पनपने लगा। विवाद बढता देख पप्पू के भतीजे विक्रम ने रोहताश और बिरजो के खिलाफ थाने में नामजद तहरीर दी। तहरीर में आरोप लगाया गया कि पप्पू और चंदन को बिरजो और रोहताश ने अगवा कर उनकी हत्या कर दी है ।
पुलिस ने इसके बाद बिरजो और रोहताश को हिरासत में लेकर कडाई से पूछताछ की। शुरूआत में दोनों नानुकर करते रहे, जब पुलिस ने कडाई से पूछताछ की तो राज उगल दिया। रात 12 बजे के बाद पुलिस दोनों आरोपितों को लेकर निकली और गांव के जंगल से शव बरामद किये।
ऐसे दिया वारदात को आंजम
प्रभारी निरीक्षक थाना बरसाना आजाद पाल सिंह ने बताया कि कडाई से पूछताछ करने के दौरान अभियुक्त रोहताश ने बताया कि प्रधान व उसके चाचा पप्पू ने कुछ समय पूर्व मुझे शराब बेचते पुलिस से पकडवा दिया था ।
इसी रंजिश में मैंने अपने साथी बिरजू को बताया कि मुझे पप्पू से बदला लेना है और इसी प्लान के तहत हम लोगों ने पप्पू को घर से बुलाया तो गांव का चन्दन भी साथ चल दिया और हम लोगों ने भडौखर के जंगल में ले जाकर उन लोगों को शराब पिलायी पहले हम दोनों ने पप्पू की गला दबाकर हत्या कर दी इस पर चन्दन ने कहा कि हम गांव में बता देंगे फिर हम दोनों ने अपने बचाव में शराब के नशे में धुत चन्दन की भी गला दबाकर हत्या कर दी। गिरफ्तार अभिक्तों की निशांदेही पर भडौखर के जंगल से मृतक पप्पू पुत्र प्रेमी व चन्दन पुत्र कल्लू निवासीगण महराना थाना बरसाना मथुरा के शव बरामद हुए।
बरसाना थाने की नंदगांव पुलिस चैकी क्षेत्र में 17 जुलाई से दो व्यक्ति गायब चल रहे थे। शनिवार शाम को दोनों के परिजनों ने थाने पर मुकदमा पंजीकृत कराया गया। यह आशंका जताई गयी कि उन्हें कहीं से अगवा कर हत्या कर दी गई है।
पुलिस ने तत्काल मुकदमा पंजीकृत किया गया। एसपी देहात की निगरानी में क्षेत्र में संघन चैकिंग अभियान चला। उसी में उन दोनों युवकों की बाॅड रिकवर हुई है। चंदन और पप्पू की बाॅडी मिली है साथ ही जिन दो लोगों रोहताश और बिरजो पर शक जताया जा रहा था उन्हें हिरासत में लिया गया है। दोनों आरोपियों ने हत्या किया जाना स्वीकार किया है। इस बारे में पुख्ता साक्ष्य मिले हैं। उन्हीं के द्वारा यह घटना कारित की गई है।
-डा.गौरव ग्रोवर, एसपएसपी मथुरा













Related Items
ATS engaged in encounter with suspected ISIS terrorist in Lucknow, 1 holed up