BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

मध्यप्रदेश के 12 शहरों में टोटल लॉकडाउन

मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रदेश के 12 शहरों में संपूर्ण लॉडाउन किया गया है। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, बैतूल, छिंदवाड़ा, खरगौन, रतलाम, विदिशा, उज्जैन, नरसिंहपुर और सौसर में शनिवार रात 9 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक पूरी तरह लॉकडाउन है। 

बाजारों की सभी दुकानें बंद, पुलिसबल तैनात

यहां रविवार सुबह से गलियों से लेकर बाजारों की सभी दुकानें बंद हैं और जगह-जगह भारी संख्या में पुलिसबल तैनात है। बेवजह घूमने वालों पर चालानी कार्रवाई की जा रही है। लॉकडाउन के चलते सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। अधिकांश नागरिक स्वेच्छा से लॉकडाउन का पालन कर रहे हैं। 

कोरोना की चेन तोड़ने के लिए 33 घंटे का लॉकडाउन

कोरोना की चेन तोड़ने के लिए राजधानी भोपाल, इंदौर समेत 12 शहरों में शनिवार रात 9 बजे से 33 घंटे के लिए लगाए गए लॉकडाउन के कारण रविवार सुबह से ही सड़कों पर सन्नाटा पसरा नजर आया। कालोनियों के लोग सुबह से घरों में कैद रहे और सड़कों पर आम दिनों की तुलना में आवाजाही बहुत कम नजर आ रही है। सभी प्रमुख सड़कों और बाजारों की दुकानें बंद हैं। मुख्य चौराहों पर पूरी तरह बैरिकेडिंग कर दी है, जहां तैनात पुलिसकर्मी बेवजह घूमने वालों को धरपकड़ कर रहे हैं। लॉकडाउन का व्यापक असर देखने को मिल रहा है। पुलिस गली, मोहल्ले में गस्त कर लोगों को घर में रहने के लिए कह रही है। वहीं चेक पोस्ट पर लगातार जांच की जा रही है।

होलिका दहन और रंगोत्सव के लिए विशेष दिशानिर्देश

आज रात होलिका दहन और कल रंगोत्सव का पर्व है, इसको लेकर शासन-प्रशासन ने लॉकडाउन को शिथिल करते हुए विशेष दिशा-निर्देश जारी किये हैं। 

>इंदौर और भोपाल जैसे बड़े शहरों में होलिका दहन में केवल 20 लोगों को शामिल होने की अनुमति। 

>परिवार के साथ ही होली खेलने का किया जा रहा आग्रह 

>जुलूस, बड़े आयोजनों पर प्रतिबंध 

>अपने घर, घर के सामने, किसी निर्धारित स्थान पर (जहां संक्रमण ज्यादा है, वहां अनुमति लेकर) परंपरा का निर्वाह किया जा सकता है। इसमें कोई प्रतिबंध नहीं है, लेकिन बचाव के लिए सावधानी जरूरी 

बताना चाहेंगे कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार रात जनता के नाम संदेश में नागरिकों से अपील की कि होली सहित अन्य त्योहारों पर भीड़ किए बगैर परंपराएं निभाएं। उन्होंने कहा कि कोरोना से बचने के लिए गाइडलाइन जारी की जा चुकी है। 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More