BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

कृषि बिल के विरोध में आज रालोद करेगा कलक्ट्रेट पर शक्ति प्रदर्शन

 मथुरा। प्रदेश में किसी की भी सरकार हो मथुरा में तो रालोद का राज चलता है। पुराने दिनों की इस सुहानी पंक्ति को राष्ट्रीय रालोद  एक बार फिर दोहरा रहा है। खुद रालोद के कर्ताधर्ता यह जानते हैं कि इन दिनों यह कहावत सटीक नहीं बैठ रही है।

कार्यकर्ताओं में जोश लाने के लिए इन पंक्तियों का सहारा लिया जा रहा है। गुरूवार को कृषि बिल के विरोध में राष्ट्रीय लोकदल कलक्ट्रेट पर शक्ति प्रदर्शन के जरिये कार्यकर्ताओं खास कर युवा कार्यकर्ताओं को इस बात का अहसास कराने का प्रयास करेगा। हालांकि जिलाध्यक्ष रामरसपाल पौनियां सहित जनपद के कई रालोद नेताओं पर इससे पहले कोविड-19 की गाइड लाइन का उल्लंघन करने के आरोप में मुकदमा दर्ज हो चुका है, हूंकार भरने के बावजूद बडे नेता इसके बाद सहमे हुए हें।  


सौंख कस्बे में जनसंपर्क अभियान के दौरान रालोद  जिलाध्यक्ष रामरसपाल पौनियां ने कहाकि एक अक्टूबर को सुबह महाराणा प्रताप पार्क मयूर बिहार पर कार्यकर्ता और किसान एकत्रित होंगे। हमार भ्रमण चल रहा है। किसान भारी संख्या में कलक्ट्रेट पहुंचेंगे। किसान यह दिखा देंगे कि प्रदेश में किसी की भी सरकार चलती हो, मथुरा में रालोद का राज चलता है। रालोद पुरानी बात पर आने वाला है। जिलाध्यक्ष राम रसपाल पौनियां ने सौंख में आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक में कहा कि किसानों में कृषि बिल पास किये जाने को लेकर भारी आक्रोष है। किसान रालोद के साथ हैं, हमें आंदोलन की राह पर आगे बढना होगा।


  वहीं दूसरी ओर बुधवार को रालोद की महानगर इकाई की बैठक में एक अक्टूबर को होने वाले शांति मार्च को सफल बनाने के लिए एक आवश्यक बैठक बुलाई गयी। रालोद  शहर अध्यक्ष गौरव चतुर्वेदी एड. ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहाकि सरकार हर मुद्दे पर विफल साबित हो रही है। गरीब, किसान, मजदूरों का शोषण हो रहा है। नये नये अध्यादेश गलत नीयत से लाये जा रहे हैं। बैठक में प्रदेश महासचिव रविंद्र नरवार, आदित्य तिवारी, मुकेश ठाकुर, बबलू चैधरी, धर्मेन्द्र चतुर्वेदी, भरत चतुर्वेदी, विश्वेन्द्र चैधरी, गौरव गुलशन, रविकांत चतुर्वेदी, गिरीश जैन, विनय चतुर्वेदी, निखिल अग्रवाल, अनिल पचेहरा, मनोज अग्रवाल, तरूण बंसल आदि मौजूद रहे।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More