BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

इस बार वर्चुअल होगा पं.दीनदयाल जन्मोत्सव मेला, नहीं सजेंगी दुकानें

मथुरा। कोरोना संक्रमण के कारण पहली बार पं. दीदयाल उपाध्याय की जन्मस्थली दीनदयाल धाम में आयोजित होने वाला जन्मोत्सव मेला वर्चुअल ऑनलाइन होगा। आमजन की सहभागिता दूर रहेगी, तो इस बार मेले में दुकानें भी नही लगेंगी। मेला का शुभारम्भ हवन के साथ और समापन बृज लोकगीत के साथ होगा। यह जानकारी पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति महोत्सव समिति के अध्यक्ष अशोक टैंटीवाल ने शनिवार को दीनदयाल धाम में आयोजित पत्रकार वार्ता में दी। उन्होंने बताया कि त्रिदिवसीय वर्चुअल जन्मोत्सव मेला का शुभारम्भ 14  सितम्बर को श्री राधाकृष्ण मंदिर परिसर में हवन के साथ होगा। इसमें केवल समिति के प्रमुख पदाधिकारी ही शामिल होंगे। इसी दिन दोपहर एक बजे से गौ आधारित जैविक कृषि विषय पर कृषक संगोष्ठी का भी आयोजन होगा। संगोष्ठी में जूम घ्प पर पंजीकरण के माध्यसम से गौ आधारित जैविक खेती के लाभों से किसानों को जोडा जायेगा। संगोष्ठी में आशीर्वचन श्री उमा शक्ति पीठाधीश्वर स्वामी रामदेवानन्द सरस्वती महाराज एवं मुख्य वक्ता के रूप में डाॅ. केएमएल पाठक, पूर्व कुलपति पं. दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गौ अनुसंधान संस्थान, मथुरा एवं वर्तमान में गौ सेवा आयोग भारत सरकार उपस्थित रहेंगे। स्मति महोत्सव समिति के महामंत्री डा. कमल कौशिक ने बताया कि 15 सितम्बर को दीनदयाल जी के जन्मदिन पर स्मारक भवन परिसर में हवन होगा, इसमें गांव के एक दम्पत्ति के अलावा स्वयंसेवक ही शामिल होंगे। इसी दिन प्रातः 8 बजे से सभी एक साथ एक समय पर अपने- अपने घरों पर परिवार सहित पं. दीनदयाल जी के चित्रपट पर माल्यार्पण, पुष्पार्चन कर दीप प्रज्जलित करेंगे और सेल्फी समिति के फेसबुक पेज पर भेजने का आग्रह रहेगा। इसी दिन अपरान्ह 11 बजे से पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के सास्कृतिक राष्ट्रवाद विषय पर भावांजलि सभा होगी। ऑनलाइनन वर्चुअल सभा को अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख सुनील आम्बेकर और संत गोविंदानन्द तीर्थ सम्बोधित करेंगें। साथ ही  दिनेश चन्द्र जी विश्व हिन्दु परिषद भी उपस्थित रहेंगे।
स्मारक समिति के निदेशक सोनपाल जी ने बताया कि जन्मोत्सव मेला समापन के दिन 16 सितम्बर को सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता ऑनलाइन गूगल फार्म पर होगी। इसमें कक्षा 9 से 12 वीं तक के छात्र- छात्राऐं गूगल फार्म पर पंजीकरण कराने के उपरांत प्रतियोगिता में शामिल हो सकते हैं। सभी प्रतिभागियों को समिति की ओर से प्रमाण पत्र प्रदान किये जायेंगे। साथ ही प्रथम, द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जायेगा। इसके बाद अपरान्ह 11 बजे से पारंपरिक बृज लोकगीत कार्यक्रम के अन्तर्गत बहनों का द्वारा मनमोहक प्रस्तुतियाॅं प्रस्तुत की जायेंगी।  बताया कि जन्मोत्सव मेला ईको फ्रेंडली होगा। धाम पर जगह- जगह दीप प्रज्जवलित किये जायेंगे। उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी के कारण मेले में इस बार खान-पान या अन्य किसी भी प्रकार की दुकानें नही लगेंगी।  स्मृति महोत्सव समिति के प्रचार मंत्री मुकेश शर्मा ने बताया कि त्रिदिवसीय जन्मोत्सव मेला के सभी कार्यक्रमों को ऑनलाइन वर्चुअल लाइव फेसबुक, जूम घ्प और व्हाट्सअप पर लिंक के माध्यम से देखा जा सकेगा। इसके लिए लिंक भी जारी कर दिये गये हैं।ं हरी शंकर, रीना सिंह, भद्रपाल सिंह, नरेंद्र पाठक, पुष्पेंद्र सिंह एवं हरेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More