BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

MATHURA : चोर छत काट कर ले गये बीयर की बोतलें

मथुरा। सर्दियां शुरू होते ही चोर सक्रिय हो गए हैं। यहां चोरी का मामला बेहद अलग है। चोरों ने बीयर की बोतलों के लिए दुकान की छत काटी और बीयर ले गये। इस बीच दुकान के गल्ले में रखे रूपये भी निकाल लिये। क्षेत्र में इस चोरी की व्यापक चर्चा है। सर्दी का मौसम है, ऐसे मौसम में हर साल चोरों की सक्रियता बढ जाती है लेकिन यहां तो चोरों ने बीयर की बोतलों के लिए ही छत की दुकान काट डाली। पूर्व में भी राया के मांट रोड स्थित दुकानों को चोरों द्वारा अपना निशाना बनाया गया था। जिसके बाद न तो इन चोरियों का खुलासा हुआ और नहीं चोर पकडे गये। लोगों का कहना है पूर्व की चोरियों का खुलासा नहीं होने से इस बात की संभावना कम है कि इस चोरी का खुलासा भी पुलिस कर पाएगी। लोगों का यह भी कहना है कि चोरी की वारदातों का खुलासा नहीं होने से चोरों द्वारा आगे भी ऐसी घटनाएं करने की संभावना बनी रहती है। जिससे चोरों के होंसले बुलंद नजर आते है। गुरुवार शुक्रवार की दरम्यानी रात को कस्बा के सादाबाद रोड स्थित तेजपाल की बियर की दुकान को निशाना बनाते हुए दुकान की छत काटकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। दुकान स्वामी मनोज गुप्ता ने बताया अज्ञात चोर उनकी  दुकान से चालीस हजार की नगदी सहित बीयर चोरी कर ले गए हैं।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More