देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। मथुरा पुलिस ने यमुना एक्सप्रेस वे पर हुई 25 लाख रूपये की बीयर लूट की घटना का 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया। पुलिस ने गैंग सरगारा सहित तीन आरोपियों को मुठभेड के बाद दबोचा है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 13 लाख रूपये की नकदी और आठ लाख रूपये कीमत की बीयर भी बरामद की है। पुलिस 21 लाख रूपये की रिकवरी कर ली है। बीयर लेदे जिस ट्रक को बदमाश अपने साथ ले गये थे उस ट्रक को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। साथ ही जिस मोटरसाइकिल से बमदाशों ने इस घटना को अंजाम दिया उस मोटरसाइकिल को भी बरामद कर लिया है। एक अप्रैल को ट्रक चालक ने थाना बल्देव पर लूट का मुकदमा लिखाया था। दो अप्रैल की रात को पुलिस ने घटना का राजफास कर दिया।
31 अप्रैल को ट्रक चालक शिवकुमार पुत्र भीकम सिंह निवासी उतरई थाना जसवन्त नगर जिला इटावा , कैण्टर नम्बर यूपी 16 एफटी 2887 से उद्योग बिहार ईकोटेक दो, ग्रेटर नोयडा की बियर गोदाम से 700 पेटी बियर मैनपुरी के लिए अपने क्लीनर पिन्टू पुत्र ख्यालीराम निवासी रानी मऊ थाना अमांपुर जिला कासगंज के साथ यमुना एक्सप्रेस-वे से जा रहा था। यमुना एक्सप्रेस वे माइल स्टोन 125 और 126 किलो मीटर के बीच गाडी का टायर फट गया। रात में जब स्टैपनी बदलकर चलने के लिये गाडी स्टार्ट की, तभी मोटर साइकिल सवार तीन व्यक्तियों ने चालक व क्लीनर को तमंचे के बल पर डरा धमकाकर ट्रक को बियर सहित लूट लिया था। चालक से 2400 रुपये व दो मोबाइल लूट लिए थे। इस सम्बन्ध में ट्रक चालक ने थाना बलदेव पर एक अप्रैल को मुकदमा लिखया था।
पकडे गये आरोपियों में श्यामसुन्दर पुत्र डोरीलाल निवासी करनाल बाईपास स्वरुप नगर भट्टा रोड थाना स्वरुप नगर दिल्ली, जतिन गोला उर्फ रितिक पुत्र बलवीर सिंह निवासी पटना पक्षी बिहार थाना जलेसर जिला एटा तथा 3. पुष्पेन्द्र पुत्र हरचरन निवासी पटना पक्षी बिहार थाना जलेसर जिला एटा हैं। जिनमें श्यामसुन्दर गैंग का सरगना है।
गिरोह ऐसे करता है शिकार
श्यामसुन्दर अपने गिरोह के साथियों के साथ मोटर साइकिल से गाडियों की लूट करने के उद्देश्य से अपने निवास स्थान से निकलता है तथा अपने मोबाईल फोन घर पर स्विचआफ करके रख देता है। गिरोह हाइवे, एक्सप्रेस वे पर ऐसे ट्रक, कैण्टरों को निशाना बनाते है जो सूनसान स्थान या होटल ढाबे के किनारे या दूर खडे होते हैं। ट्रक के पीछे लगी तिरपाल को ब्लेड से हल्का सा काटकर माल को देख लेते हैं कि इसमें क्या माल भरा है ऐसा माल जो साधारण रूप से मार्केट में चोरी छिपे बेचा जा सके उन्ही वाहनों को अपना निशाना बनाते है। ट्रक में चढकर ड्राइवर व कन्डक्टर को हथियारों के बल पर दबोच कर केविन के नीचे बिठा देते है अथवा उनके मोबाईल आदि छीनकर वहीं छोड देते है, श्यामसुन्दर स्वयं एक अच्छा ड्राइवर है तथा स्वयं गाडी ड्राइव करके ले जाता है । उपरोक्त अपराधी मोटर साइकिल का प्रयोग हाइवे पर वाहनों की रैकी करने के लिए करते है तथा मोटर साइकिल को आसानी से हाइवे पर उतारा व चढाया जा सकता है । गाडी को माल लूटने के बाद छिपा देते हंै तथा एक दो दिन माल को खपाने के लिए ग्राहक ढूढते हंै उसके बाद गाडी को ग्राहक के पास ले जाकर औने पौने दामों में बेच देते हैं।
24 फरवरी को जेल से रिहा हुआ है सरगना
गैंग सरगना श्यामसुन्दर ने दिल्ली में परचून का ट्रक लूटा गया था तथा परचून ट्रक लूट में श्याम सुन्दर वर्ष 2017 में जेल गया था तथा चार साल बाद 24 फरवरी 2021 को दिल्ली जेल से रिहा हुआ है तभी से नया गैंग बनाकर लूट की वारदातें कर रहा है। दिल्ली के मुखर्जी नगर, थाना अलीपुर, पुलिस स्टेशन एम.वी . थैफ्ट, थाना शालीमार बाग में श्यामसुन्दर के खिलाफ कई मामले दर्ज हुए हैं।













Related Items
पांच लाख की शराब, बीयर वोटों में बंटने से पहले पकडी
MATHURA : चोर छत काट कर ले गये बीयर की बोतलें
बरसाना पुलिस ने लाखों की शराब व बीयर, एक दबोचा चार फरार