BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

हत्या कर शव को फैंकने की आशंका

मथुरा। महिलाओं के साथ क्रूरता की दास्तां के दो और मामले मथुरा में सामने आये हैं। एक महिला का  शव गंग नहर में बहना मिला, ग्रामीणों ने आशंका जताई है हत्या करने के बाद शव को नहर में बहा दिया गया है, जो यहां मिला है। वही दूसरी घटना में महिला की हत्या कर शव को फंसी के फंदे पर लटकाये जाने का अरोप है। दोनों ही मामलों में पुलिस जांच पडताल कर रही है। थाना राया के अंतर्गत गंग नहर की मांट ब्रांच में महिला का अज्ञात शव मिला है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को नहर से बाहर निकाला। कार्रवाही के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने शव की पहचान कराने का भी प्रयास किया। आसपास के थानों में मृतक महिला की पहचान के लिए फोटो भेज दिये गये हैं। मौके पर मौजूद लोगों का कहना था कि ऐसा लगता है कि हत्या के बाद शव को नहर में बहा दिया गया है।
 वहीं दूसरी घटना थाना हाइवे क्षेत्र की है। यहां दिल्ली वाली बाउण्ड्री नामक जगह पर 32 वर्षीय महिला का शव फंखे से फांसी के फंदे पर लटका मिला। इस की जानकारी आसपास के लोगों को तब हुई जब सलमा काफी समय से घर से बाहर नहीं निकली। जब आसपास के लोगों ने घर के अंदर देखा तो सलमा फांसी के फंदे पर झूल रही थी। इसकी जानकारी पुलिस को दे दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में शव को उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के भाई इकबाल ने आरोप लगाया है कि उसकी बहन की हत्या कर शव को फांसी के फंदे पर लटकाया गया है। उन्होंने बताया कि करीब 12 साल पहले थाना यमुनापार लक्ष्मीनगर स्थित प्रताप नगर से थान हाइवे क्षेत्र में उनकी बहन की शादी हुई थी। तभी से ससुरालीजन उसे प्रताडित कर रहे थे। सलाम का पति आॅटो चालात है। कभी आॅटो तो कभी मोटरसाइकिल की मांग करते थे। कई बार इसकी शिकायत पुलिस से की गई थी। रिपोर्ट भी दर्ज कराई गयी थी। हर बार हम झुक जाते और बहन की भलाई के लिए उसे ससुराल में छोड देते इस बार उनकी बहन की हत्या कर दी गई।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More