BREAKING NEWS

नेपाल बाढ़: मृतकों की संख्या ग्यारह सौ के पार, सर्च ऑपरेशन जारी || राजस्थान में खत्म हुआ मानसून ब्रेक : बंगाल की खाड़ी के सिस्टम से फिर सक्रिय होगा मानसून, 4 सितंबर से बारिश में तेजी के आसार || मथुरा : जन्माष्टमी गलियों और चौराहों से आसमान तक रहेगी ब्रज संस्कृति की धूम || मथुरा : 12 सितंबर को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत

MATHURA : दस लाख की चोरी

मथुरा। थाना वृंदावन की मथुरा गेट पुलिस चैकी क्षेत्र में मिर्जापुर वाली धर्मशाला के निकट श्री राधे राधे मोबाइल शाॅप से चोर लाखों रूपये कीमत के मोबाइल चोरी कर ले गये। चोरी की यह वारदात दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसमें शातिर चोर चालाकी से आपना चेहरा छुपा कर मोबाइलों को थेले में भरते हुए दिखाई दे रहे हैं। चोर दुकान की पीछे से छत के रास्ते प्रवेश किया और दरवाजे तथा ताले चटकाते हुए दुकान में जा घुसे। सूचना पर सीओ सिटी वरूण कुमार, कोतवाली प्रभारी अनुज कुमार, पहुंच गये। एसओजी टीम, स्वाट टीम भी मौके पर पहुंच गईं। फारेंसिक टीम को भी मौके पर बुला लिया गया जिससे सबुत जटाए जा सकें। चोरी की जानकारी उस समय हुई जब दुकान खोलने आये कर्मचारी ने दुकान में मोबाइलों की संख्या कम देखी। दुकान के मालिक के बडे भाई धर्मेन्द्र ने बताया कि चोर तीस से चालीस की संख्या में एंड्राइड मोबाइल चोरी कर ले गये हैं। इनकी अनुमानित राशि करीब 10 लाख रूपये बताई जा रही है। धनतेरस के दिन उनकी दूसरी दुकान से भी लाखों रूपये के मोबाइल चेारी हो गये थे। घटना का पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर सकी है।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More