BREAKING NEWS

नेपाल बाढ़: मृतकों की संख्या ग्यारह सौ के पार, सर्च ऑपरेशन जारी || राजस्थान में खत्म हुआ मानसून ब्रेक : बंगाल की खाड़ी के सिस्टम से फिर सक्रिय होगा मानसून, 4 सितंबर से बारिश में तेजी के आसार || मथुरा : जन्माष्टमी गलियों और चौराहों से आसमान तक रहेगी ब्रज संस्कृति की धूम || मथुरा : 12 सितंबर को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत

हवेली की गुम्बद गिरी, टला बडा हादसा

मथुरा। रंगीली गली के मुहाने पर व लठामार होली के वीवीआईपी चैक पर स्थित टांटिया हवेली की तीसरी मंजिल पर स्थित गुम्बद अचानक भरभरा कर गिर गई। राहगीर और दुकानदार बाल-बाल बचे। ऊपर से इमारत का मलबा गिरते देख राहगीर व दुकानदारों ने भाग कर जान बचाई।

गनीमत रही कोई जन हानि नहीं हुई। कस्बे के सबसे व्यस्ततम बाजार एवं रंगीली गली के मुहाने व लठामार होली के वीवीआईपी चैक पर बनी सैकड़ों वर्षों पुरानी टांटिया हवेली के द्वार के ऊपर तीसरी मंजिल पर बनी छोटी कोठरी नुमा गुम्बद अचानक गिर गई।

जिसके नीचे ढकेल लगाकर कचैड़ी बेचने वाला युवक व हवेली के गेट के पास के दुकानदारों में भगदड़ मच गई। हवेली गिरने की सूचना पर गांव वाले घटना स्थल पर पहुंचने लगे। सभी एक दूसरे से यह पूछते नजर आए की इसके नीचे किसी के चोट तो नहीं आई। बरसाना। बीते दिनों बरसाना की सुप्रसिद्ध लठामार होली पर नगर पंचायत, पुलिस विभाग ने अनेकों बार जर्जर इमारत होने के कारण नोटिस दिए किन्तु विवादित हवेली के कारण इसको दोनों पक्षों में से किसी ने भी इसे जन सुरक्षा की दृष्टि से गिराने की जहमत तक नहीं उठाई, न ही इसकी मरम्मत कराई गई।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More