BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

MATHURA : कभी सुनसान न रहने वाली सड़कों पर पसर गया वीराना

मथुरा। कोरोना को हराने के लिए धर्म नगरी ने अद्भुत जीवटता का दिखाई है। जनता कर्फ्यू का धर्मनगरी में अभूतपूर्व असर दिखा। होली गेट से लेकर सब्जी मंडी तक सब बंद रहे। छोटे से लेकर बड़े बाजार तक बंद रहे। यहां तक कि गली मोहल्लों में भी लोगों ने घरों से बाहर निकलने से परहेज किया। बडे मंदिरों को पहले ही सार्वजनिकरूप से बंद कर दिया गया है, इस लिए वह  लोग भी घरों में रहे जो नियमितरूप से पूजा अर्चना के लिए सुबह निकरते हैं। भगत सिंह पार्क से भी लोग नदारद रहे। रोजमर्रा का सामान भी लोगों ने शाम को ही खरीद लिया था। सूरज की पहली किरण के साथ ही सडकों पर सन्नाटा पसरा था। धर्म नगरी कोरोना को हराने के लिए लोगों ने अद्भुत जीवट ता का परिचय दिया है।
 अस्पताल में चिकित्सक और नर्सिंग स्टाफ तैनात रहा तो सुरक्षा को सड़कों पर पुलिस। जनता कर्फ्यू के बाद नई सुबह को दिन भर शहर में सफाई का अभियान चलता रहा। नगर निगम की टीमों ने सड़कों पर सफाई कर चूना डाला। डीएम सर्वज्ञराम मिश्रा और एसएसपी डाॅ. गौरव ग्रोवर ने शहर का भ्रमण कर हालात देखे।  कोरोना वायरस से लडने को पीएम नरेंद्र मोदी के आह्वान पर रविवार को बुलाए गए जनता कर्फ्यू का असर हर क्षेत्र, कॉलोनी, अपार्टमेंट, बाजार, गली और मोहल्ले में नजर आया। लोगों ने स्वेच्छा सेे अपनी दुकान और प्रतिष्ठान नहीं खोले। सुबह दूध और रोजमर्रा के सामान की दुकान कुछ समय के लिए खुली जरुर लेकिन सात बजने के बाद से उन्हें पुलिस ने बंद कराना शुरू कर दिया। सुबह नौ बजे तक सभी छोटी-बड़ी दुकानें बंद हो चुकी थीं। कुछ क्षेत्रों में डेरी आदि भी खुली नजर आयीं। हालांकि जरुरी चीजों में शामिल मेडिकल स्टोर हर क्षेत्र में खुले दिखे। होली गेट, भरतपुर गेट, डीगेट, सदर बाजार, धौलीप्याउ, कृष्णा नगर, सौंख रोड किसी भी सडक पर निकल जाओ बस सन्नाटा पसरा हुआ था।
देर रात उधर ट्रेनों से रेलवे स्टेशन पहुंचे सैकड़ों यात्री स्टेशन पर ही डेरा डाले हैं। अपने गंतव्य तक जाने के लिए यात्री ट्रेनों का इंतजार कर रहे हैं। सड़क पर बस और ऑटो तक न चलने के कारण यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

धर्म नगरी में पहली बार दिखा ऐसा नजारा
मथुरा में पहली बार दिख रही है जब समूचे जनपद में सन्नाटा पसरा हुआ है। सड़क बिल्कुल वीरान हो गई हैं, बाजारों मैं एक भी दुकान खुली नहीं दिख रही है बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन वीरान पड़े हैं। हालत यह है कि जो चाय की दुकानें 24 घंटे खुली रहती थी रवि बंद है सड़कों पर रिक्शेवाले भी नजर नहीं आ रहे हैं।

बंद रहे मंदिरों पट, सेवायत करते रहे पूजा
धर्मनगरी में मंदिरों के पट शनिवार से श्रद्धालुओं के बंद कर दिए गए हैं। रविवार सुबह श्रीकृष्ण जन्मस्थान, ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर, बरसाना का राधारानी मंदिर, द्वारिकाधीश मंदिर के साथ ही गोवर्धन के मंदिरों में पट बंद रहे, लेकिन सेवायत आराध्य की सेवा करते रहे। द्वारिकाधीश मंदिर सुबह कुछ देर के लिए मंगला आरती के समय खुला और फिर पट बंद हो गए।

गांव देहात तक बंद रहीं छोटी बडी सभी दुकानें
कोरोना को हराने के लिए लोगों ने इस कदर गंभीरता दिखाई कि गांव देहात तक में सभी छोटी बडी दुकानें बंद रहीं। लोगों ने स्वेच्छा से अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। ग्रामीण क्षेत्र में लोगों के अंदर शहर की पढी लिखी जनता से ज्यादा समझदारी नजर आयी।

गांव गांव गली गली दौडीं पुलिस की गाडियां
यह जनता कर्फ्यू था लेकिन पुलिस की मुस्तैदी भी बराबर देखने को मिली। डायल 112 की गाडियां लगातार दौडती रहीं। पुलिसकर्मी लोगों से अपील करते रहे कि वह अपने घरों में रहें। दुकान प्रतिष्ठान न खोलें। यहां तक कि खेत खलिहानों पर काम कर रहे लोगों को भी समझाया गया कि वह जितना संभव हो सके एकांत में रहें और एक दूसरे के संपर्क में न आएं।

पार्कों में रहा सन्नाटा
जनता कर्फ्यू के चलते पार्कों में भी सन्नाटा रहा। डैम्पीयर नगर स्थित भगत सिंह पार्क में भी चुनिंदा लोग टहलने के लिए पहुंचे। यहां नियमित आने वाले लोगों ने भी घरों से निकलने से परहेज किया। पार्क को जल्द ही बंद कर गेट पर ताला डाल दिया गया।

बेड़ई-कचैड़ी का नहीं मिला स्वाद
जनता कफ्र्यू का बंद अभूतपूर्व रहा। नाश्ते में बेड़ई-कचैड़ी और जलेबी के लिए प्रसिद्ध धर्म नगरी में रविवार को इसकी एक भी दुकान नहीं खुली। शहर के नामी से लेकर छोटी दुकानों तक ने इसमें अपनी सहभागिता दर्ज कराई।

लडकों के सम्मान में शंखनाद
जनता कर्फ्यू के दौरान रविवार शाम पांच बजते ही आगरा समेत पूरा ब्रज मंडल शंख, घंटा-घड़ियाल और तालियों की ध्वनि से गूंज उठा। लोगों ने कोरोना वायरस से जंग लड़ रहे सेहत के सिपाहियों को सलाम किया। उनके सम्मान के लिए लगातार पांच मिनट तक शंख, घंटा-घड़ियाल, थाली और तालियां बजाईं।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More