देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreसौंख। कस्बा में पिछले कई वर्षो से परेशानी से झूझ रहे लोगों की समस्या का समाधान के लिए नगर पंचायत द्वारा सड़क निर्माण कार्य काराया जा रहा है। इससें लोगों ने राहत की सांस ली है। कस्बा में नगर पंचायत द्वारा नवीन काॅलोनी में दो सीसी सड़क मार्गो का निर्माण कार्य सरकार की डूडा योजना और 15 वें वित्त की धनराशि से कराया जा रहा है। दोनों सड़क निर्माण में करीब पच्चीस लाख की लागत से किया जा रहा है। निर्माण कार्य का शुभारंभ चेयरमैन भरत सिंह कुंतल ने किया। इससें पूर्व चेयरमैन का लोगों द्वारा स्वागत किया गया। चेयरमैन भरत सिंह कुंतल ने कहा कि कस्बा में प्राथमिकता के आधार पर विकास निरतंर चल रहा है। चेयरमैन ने निर्माणधीन दो स्थानों पर औचक निरीक्षण किया। इस मौके पर अधिशाषी अधिकारी रोहित कुमार, चेयरमैन प्रतिनिधि सुरेश सिंह, सभासद खैमी कुशवाह, संजय गर्ग, विनोद चौधरी, संजू पंडित, अमित पाइन, सुनिया पहलवान, भोला पंडित, वीरबल सिंह, तिलक कुंतल, हरपाल सिंह, भरत ठाकुर आदि उपस्थित थे।













Related Items
व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम, एसएसपी
गोवर्धन में चेयरमैन, पार्षदों को दिलाई शपथ
बुलेट ट्रेन: जानें कहां तक पहुंचा अहमदाबाद से मुंबई बुलेट ट्रेन परियोजना का कार्य