BREAKING NEWS

नेपाल बाढ़: मृतकों की संख्या ग्यारह सौ के पार, सर्च ऑपरेशन जारी || राजस्थान में खत्म हुआ मानसून ब्रेक : बंगाल की खाड़ी के सिस्टम से फिर सक्रिय होगा मानसून, 4 सितंबर से बारिश में तेजी के आसार || मथुरा : जन्माष्टमी गलियों और चौराहों से आसमान तक रहेगी ब्रज संस्कृति की धूम || मथुरा : 12 सितंबर को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत

ठा. श्री प्रियाकांत जू मंदिर पर अन्न वस्त्र का किया वितरण

मथुरा। विश्व शांति सेवा चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा मकर संक्राति के उपलक्ष्य में ठा. श्रीप्रियाकान्तजू मंदिर पर दाल चावल, वस्त्र एवं कम्बल वितरण किया गया।

भागवत वक्ता देवकीनंदन महाराज ने मंदिर परिसर एवम् वृंदावन परिक्रमा मार्ग में जरूरतमंद व्यक्तियों को अन्न-वस्त्र प्रदान किये। मंदिर संध्या आरती से पूर्व जरूरतमंद परिवारों की सेवा कर मकर संक्राति पर्व मनाया गया।

सड़क किनारे रहने वाले दर्जनों परिवारों के महिला-पुरूषों को दाल-चावल-आलू की खाद्य सामग्री, साड़ी एवम् कम्बल आदि प्रदान किए गए।


इसके पश्चात रात्री में देवकीनंदन महाराज ने वृंदावन परिक्रमा मार्ग में निराश्रित भिक्षुकों को कम्बल वितरित किये। इस अवसर पर उन्होन कहा कि सनातन संस्कृति के सभी पर्व हमें सर्वजन के हित का संदेश देते हैं। हमारे सभी त्यौहार हमें दान-धर्म का अर्थ समझाते हैं।

समाज में दीन-दुखियों के चेहरे पर खुशी लाने वाला हर माध्यम भगवान को अति प्रिय होता है।  ट्रस्ट  सचिव विजय शर्मा, मंदिर प्रबंधक रवि रावत,  सतीश गर्ग, गजेन्द्र सिंह, विष्णु शर्मा, भूदेव शर्मा, दिनेश शर्मा, किशन गोड़, धर्मेन्द्र आदि उपस्थित थे ।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More