BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

नगला संजा में तनाव, सोशल मीडिया पर पुलिस की नजर

मथुरा। नगला संजा में तनाव बना हुआ है। पंचायत चुनाव होने के चलते कुछ लोग इस मामले को तूल देने का प्रयास भी कर रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया पर जातीय टिप्पणियां भी की जा रही है। इस तरह की पोस्ट पर भी पुलिस नजर बनाये हुए है।

वहीं थाना बल्देव पुलिस की ओर से साफ किया गया है कि उन्होंने युवक के साथ किसी तरह से कोई मारपीट नहीं की है। घटना के बाद लगातार तनाव बना हुआ है। ब्लदेव थाने पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

थाना बलदेव के गांव नगला संजा निवासी दिव्यांग युवक की संदिग्ध हालात में मौत की सूचना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन पुलिस पर युवक को थाने बुलाकर मारपीट कर मारने का आरोप लगा रहे हैं।

वहीं पुलिस का कहना है कि युवक उन्हें घायलावस्था में मिला था, जिसे उन्होंने उपचार को अस्पताल में भर्ती कराया था, वहां उसकी मौत हो गयी। शव का चिकित्सकों के पैनल से वीडियोग्राफी के मध्य पोस्टमार्टम कराया गया।

30 मार्च को नगला संजा में दुकान पर शराब बेचने की सूचना पर पहुंची पुलिस के साथ मारपीट करते हुए पथराव किया गया था। इस घटना में दरोगा धर्मेंद्र सिंह घायल हो गये थे।

पुलिस मजामत की सूचना पर पहुंची अतिरिक्त पुलिस बल ने गांव में पहुंच कर आरोपियों की तलाश की और मौके से तीन युवकों को गिरफ्तार कर शराब, बाइक आदि बरामद कर चालान किया था। पुलिस टीम अन्य नामजद व अज्ञात को चिह्नित कर उनकी तलाश कर रही थी।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More