BREAKING NEWS

नेपाल बाढ़: मृतकों की संख्या ग्यारह सौ के पार, सर्च ऑपरेशन जारी || राजस्थान में खत्म हुआ मानसून ब्रेक : बंगाल की खाड़ी के सिस्टम से फिर सक्रिय होगा मानसून, 4 सितंबर से बारिश में तेजी के आसार || मथुरा : जन्माष्टमी गलियों और चौराहों से आसमान तक रहेगी ब्रज संस्कृति की धूम || मथुरा : 12 सितंबर को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत

सपा अधिवक्ता सभा ने मांट तहसील में बांटे आह्वान पत्र

मथुरा। समाजवादी अधिवक्ता सभा मथुरा ने मांट विधानसभा की तहसील मांट में आव्हान वितरण कार्यक्रम का समापन किया। इससे पहले जनपद की सभी विधानसभाओं की तहसीलों में जाकर  समाजवादी अधिवक्ता सभा ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के मुखपत्र आह्वान पत्र को  जनसंवाद के जरिये अधिक से अधिक  अधिवक्ताओं व आम जनता में वितरण करने के कार्यक्रम का सफल समापन किया।

वरिष्ठ सपा नेता मा.मोहम्मद आजम खान कि तत्काल प्रभाव से सहपरिवार रिहाई के लिए राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान अधिवक्ता सभा के पदाधिकारियों का मांट तहसील के विद्वान अधिवक्ताओं द्वारा फूल मालाओं व् पटका पहनाकर भव्य स्वागत किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सपा अधिवक्ता सभा मथुरा के जिलाध्यक्ष  गौरव किशनपुरिया एडवोकेट ने कहा कि मांट विधानसभा विकास में सबसे पीछे है। मांट में समाजवादी सरकार में बहुत सारे विकास कार्य कराए गए परंतु भाजपा सरकार ने मांट में कोई विकास कार्य नहीं किए हैं। आह्वान पत्र वितरण कार्यक्रम के प्रभारी  आफताब कुरैशी एडवोकेट, जिला उपाध्यक्ष एवं सह प्रभारी  विनय प्रताप सिंह यादव आदि मौजूद रहे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More