BREAKING NEWS

नेपाल बाढ़: मृतकों की संख्या ग्यारह सौ के पार, सर्च ऑपरेशन जारी || राजस्थान में खत्म हुआ मानसून ब्रेक : बंगाल की खाड़ी के सिस्टम से फिर सक्रिय होगा मानसून, 4 सितंबर से बारिश में तेजी के आसार || मथुरा : जन्माष्टमी गलियों और चौराहों से आसमान तक रहेगी ब्रज संस्कृति की धूम || मथुरा : 12 सितंबर को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत

शेर सिंह राणा ने भरा संगठन में जोश

मथुरा। अफगानिस्तान से हिंदू सम्राट पृथ्वीराज चैहान की अस्थियां भारत लाने वाले व राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी (सत्य) के राष्ट्रीय संयोजक शेर सिंह राणा शनिवार को बरसाना पहुंचे। इस दौरान राजपूत संगठन व आरजेपी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। वहीं जनसभा को सम्बोधित करते हुए शेर सिंह राणा ने राजपूत स्वाभिमान के लिए राजपूत संगठनों से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।


शनिवार को आरजेपी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक शेर सिंह राणा अपने काफिले के साथ बरसाना पहुचे। जहां उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं व राजपूत संगठन के युवाओं ने राधाकृष्ण की छवि भेंटकर स्वागत किया।

इस दौरान नवल वाटिका में आयोजित एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए शेर सिंह राणा ने कहाकि वैसे तो भाजपा हिंदुत्व के लिए काम कर रही है, लेकिन आजतक ऐसी कोई पार्टी नहीं है जो क्षत्रिय, ब्राह्मण व वैश्य वर्ग के बेरोजगार युवाओं के भविष्य की तरफ सोचे।

जबकि तमाम वर्ग के हित के लिए राजनैतिक पार्टियां काम कर रही है, लेकिन आरक्षण के नाम पर आज स्वर्ण वर्ग के युवाओं को दर दर नोकरी के लिए भटकना पड़ता है। भले ही स्वर्ण वर्ग के लोगों पर भाजपा का ठप्पा हो, परन्तु इनकी बात रखने वाला कोई नेता नहीं है। मेरा मकसद सिर्फ स्वर्ण वर्ग के बेरोजगार युवाओं व उनके स्वाभिमान की रक्षा के लिए है। इसलिए ही मेने राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी (सत्य) का गंठन किया है।

अब वक्त आ गया है हमे भी अपने हक व अपने बच्चों के भविष्य की तरफ सोचना होगा। जबकि इस देश मे सबसे ज्यादा क्षत्रिय, वैश्य व ब्राह्मण वर्ग का वोटर है। उसके बावजूद भी हमारा कोई ऐसा नेता नहीं है जो हमारे अधिकार की बात कर सकें। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के प्रभारी दुष्यंत, प्रदेश अध्यक्ष मयंक प्रताप सिंह, अवध क्षेत्र के प्रभारी पृथ्वीराज सिंह, पश्चिम क्षेत्र के प्रभारी नरेंद्र सिंह चैहान, आगरा मंडल अध्यक्ष अवधेश जादोंन, अवागढ़ क्षेत्र प्रभारी विवेक यादव, जिलाध्यक्ष अनुज कुशवाह, अलीगढ़ जिलाध्यक्ष रोहित सिंह, विधानसभा अध्यक्ष संजय सिंह,  महेश ठाकुर, गोपाल कटारा, कैलाश कैशिक आदि मौजूद थे। कार्यक्रम कि अध्यक्षता मोहनश्याम ठाकुर व संचालन पदम् फौजी ने किया।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More