देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। मथुरा जिले में मुख्यमंत्री आरोग्य मेले शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के 33 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर लगे जिनमें 2025 लोगों का चेकअप और उपचार किया गया।
सुखदेव नगर स्थित नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ पी के गुप्ता ने फीता काटकर आरोग्य मेले का शुभारंभ किया। उनके साथ शहरी स्वास्थ्य मिशन के नोडल डॉ मान पाल सिंह व डॉ भूदेव, संजय सिहोरिया एवं उमाशंकर उपस्थित रहे।
आरोग्य मेलों के नोडल डॉ दिलीप कुमार ने बताया कि मेलों में कोविड-19 के 547 लोगों के एंटीजन टेस्ट के लिए। साथ विभिन्न रोग जैसे 72 डायबिटीज, रक्त अल्पता के 76 रोगी पहुंचे। 190 गर्भवती महिलाओं ने भी अपनी जांच कराई।
मथुरा जिले में लगे आरोग्य मेलों में एलोपैथी व आयुष के 88 चिकित्सक जुटाए थे। बुजुर्ग व बच्चों की जांच की गई है।
जिला स्वास्थ्य शिक्षा व सूचना अधिकारी जितेन्द्र सिंह ने बताया कि आरोग्य मेलों में अन्य बीमारी जैसे सांस रोगी, उदर रोगी, शुगर, ब्लड प्रेशर आदि बीमारियों के कुल 507 का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। उन्हें दवा दी गयी। इस बार भी त्वचा रोगी ज्यादा पहुंचे। इनकी संख्या 504 रही। 14 मरीज ऐसे आए जिनको इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।













Related Items
वायु प्रदूषण पर संसद में गंभीर बहस: राहुल गांधी बोले—“बच्चों का भविष्य खतरे में”, सरकार ने कहा—“हर सुझाव पर चर्चा को तैयार”
गंभीर, हार्दिक, सहवाग और इरफान पठान ने दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
मैनचेस्टर टेस्ट - ऋषभ पंत के दाहिने पैर में लगी गंभीर चोट