BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

MATHURA : शहर से देहात तक हॉटस्पॉट एरिया को किया सील

मथुरा। जितनी तेजी से कोरोना पाॅजिटिव केस सामने आ रहे हैं उसे गति से हाॅटस्पाॅट ऐरिया भी बढ रहे हैं। अभी तक शहर में हाॅटस्पाॅट एरिया ज्यादा थे अब इनकी संख्या देहात में बढ रही है।

गोवर्धन में कोरोना संदिग्ध मरीजों को जिला चिकित्सालय जांच के लिए भी जाने के साथ ही गोवर्धन पुलिस प्रशासन और डॉक्टरों की टीम मुस्तैद हो गई है क्षेत्राधिकारी गोवर्धन जितेंद्र कुमार सिंह  और थाना प्रभारी गोवर्धन लोकेश भाटी की देखरेख में पुलिसकर्मी तथा नगर पंचायत गोवर्धन के कर्मचारियों द्वारा हॉटस्पॉट एरिया के चारों तरफ बैरिकेडिंग कर गलियों को तथा बाहर से अंदर जाने वाले सभी रास्तों को सील कर दिया गया कोरोना संदिग्ध मरीजों के घर को सैनिटाइजर करने का कार्य तेजी से चल रहा है साथ ही आसपास के एरिया को भी सैनिटाइजिंग करने का कार्य किया जा रहा है डॉक्टरों की टीम के साथ आशा कार्यकर्ता गलियों में घर-घर जाकर लोगों की जानकारी जुटा रही साथ ही लोगों को सेल्फ  क्वॉरेंटाइन के लिए प्रेरित कर रही है  एसडीम गोवर्धन राहुल यादव क्षेत्राधिकारी जितेंद्र कुमार सिंह थाना प्रभारी लोकेश सिंह भाटी तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर रूपेंद्र सिंह स्वयं सभी हॉटस्पॉट एरिया का मौका मुआयना कर अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे हैं वही नगर पंचायत प्रशासन की ओर से गलियों के बाहर तथा लोगों के दरवाजों पर होम डिलीवरी करने वाले दुकानदारों के नाम नंबर की लिस्ट चस्पा कर दी गई है जिससे घर बैठे लोगों को होम डिलीवरी कर आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई की जा सके।


मांट क्षेत्र के गांव आशा गढ़ी और जरारा में तीन प्रवासी मजदूर मंगलवार को कोरोना पॉजिटिव निकले थे। जिसके बाद बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मांट के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विकास जैन के निर्देशन पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आशा गढ़ी और जरारा में 691 घरों में जाकर घरों के सदस्यों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी और इसके अलावा पांच लोगों को होम क्वारंटीन किया। चिकित्सक डॉ. गोपाल गर्ग ने बताया कि टीम द्वारा घर-घर जाकर स्वास्थ्य के बारे में जानकारी की जा रही है वही ऐसे लोगों का परीक्षण भी किया जा रहा है जिन्हें सर्दी, जुकाम, खांसी, बुखार से पीड़ित हैं उनकी थर्मल स्क्रीनिंग भी गई।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More