देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमुंबई। बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त ने राजनीति के मैदान में आने से साफ मना कर दिया है। संजय दत्त ने उन अफवाहों पर विराम लगाते हुए कहा कि संजय दत्त ने राष्ट्रीय समाज पार्टी में शामिल होने की रिपोर्ट पर जबाव दिया है। संजय दत्त ने कहा कि मैं किसी भी राजनीतिक पार्टी में शामिल नहीं हो रहा हूं। मिस्टर जानकर (महाराष्ट्र के मंत्री महादेव जानकर) मेरे एक प्रिय मित्र और भाई हैं और मैं विनम्रतापूर्वक उनके भावी प्रयासों के लिए शुभकामनाएं देता हूं।
संजय दत्त को लेकर महाराष्ट्र के एक मंत्री ने यह जानकारी देते हुए कहा कि संजय दत्त सितंबर में पार्टी में शामिल हो सकते हैं। राष्ट्रीय समाज पक्ष (आरएसपी) के संस्थापक एवं कैबिनेट मंत्री महादेव जानकर ने रविवार को यहां बताया कि संजय दत्त, 25 सितंबर को उनकी पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं। आरएसपी महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ भाजपा की सहयोगी पार्टी है। पशुपालन एवं डेयरी विकास मंत्री जानकर ने पार्टी के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए घोषणा की, ‘हमने अपनी पार्टी के विस्तार के लिए फिल्म क्षेत्र में काम करना शुरू कर दिया है। जिसके तहत अभिनेता संजय दत्त भी 25 सितंबर को राष्ट्रीय समाज पक्ष में शामिल हो रहे हैं।’
बता दें कि संजय दत्त 2009 में समाजवादी पार्टी के टिकट पर लखनऊ से लोकसभा उम्मीदवार थे, लेकिन अदालत द्वारा शस्त्र अधिनियम के तहत उनकी सजा को निलंबित करने से इनकार करने के बाद वह पीछे हट गए थे। उनके पिता सुनील दत्त भी राजनीति में थे और उनकी बहन प्रिया दत्त पॉलिटिक्स का एक जाना-माना नाम हैं।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
भारत की राजनीति में विचारधाराओं का पतन और ‘जातिस्तान’ का उदय
संजय दत्त ने बाबा बागेश्वर के साथ शेयर की तस्वीर
संजय लाठर ने देखी बर्बाद फसल