देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। औरैया हादसे का असर दूसरे जनपदों में भी देखने को मिल रहा है। मथुरा में भी इस हादसे की गूंज सुनाई दे रही है। आला अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है तो जिला प्रशासन भी अब पैदल जा रहे प्रवासी मजदूरों को लेकर पहले से ज्यादा सतर्कता दिखा रहा है। कलक्ट्रेट स्थित सभागार में हुई बैठक में जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने निर्देश दिये कि कोटवन बाॅर्डर से मजदूरों को नियमानुसार उनके गृहजनपद में भेजे जा रहे हैं और उनको निरंतर भेजने की व्यवस्था है। उन्होंने बताया कि सरकारी वाहनों के साथ-साथ आवश्यकता पड़ने पर प्राईवेट बसों को भी मजदूरों को ले जाने की अनुमति दी जायेगी। उन्होंने सभी मजदूरों से कहा कि कोई मजदूर पैदल न चले। उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि अपने क्षेत्र में एक स्थान चिन्हित कर लें, जिस स्थान पर पैदल चलने वाले मजदूरों को रोका जाये उसी स्थान से उन्हें उनके गृहजनपद भेजने की व्यवस्था की जाये।
जिलाधिकारी निर्देश दिये कि सेल्टर होम में रह रहे मजदूरों की उनकी दक्षता के अनुसार सूची बनायी जाये, जिससे उन्हें आवश्यकता पड़ने पर कार्य उपलब्ध कराये जा सकें। उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिये कि जनपद एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक पात्र श्रमिक का आवश्यक रूप से राशन कार्ड बनाया जाये और उन्हें सरकार की मंशा के अनुसार तुरन्त राशन उपलब्ध कराया जाये।
श्री मिश्र ने जिला अभिहित अधिकारी एवं ड्रेग निरीक्षक को निर्देश दिये कि प्रतिदिन रोजर्मरा की वस्तुओं का स्टाॅक के संबंध में जानकारी दी जाये। उन्होंने कहा कि जनपद में किसी भी वस्तु की कमी न रहे। उन्होंने फल, सब्जी, खाद्यान्न आदि वस्तुओं की हाॅटस्पाॅट क्षेत्रों में भी उपलब्धता आवश्यक रूप से बनी रहने के निर्देश दिये। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि दैवीय आपदा की इस घड़ी में सभी अधिकारी 24 घंटे सतर्क रहें, साथ ही सौंपे गये अपने दायित्वों का पूर्णरूप से निर्वहन करें।
बैठक में निदेशक कौशल विकास मिशन कुणाल सिल्कु, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाॅ. गौरव ग्रोवर, मुख्य विकास अधिकारी नितिन गौड़, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व बृजेश कुमार, अपर जिलाधिकारी प्रशासन सतीश कुमार त्रिपाठी, नगर मजिस्टेªट मनोज कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी महावन जग प्रवेश, सदर क्रान्ति शेखर सिंह, गोवर्धन राहुल यादव, मांट कृष्णानन्द तिवारी सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित थे।













Related Items
किसान क्रेडिट कार्ड की राशि 10 लाख करोड़ रुपये के पार, 7.72 करोड़ किसानों को मिला लाभ
केंद्र सरकार का गरीबों को बड़ा तोहफा, दिसंबर 2023 तक मुफ्त राशन
आपूर्ति इंस्पेक्टर ने राशन के चावल से भरा ऑटो पकड़ा