BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

मंदसौर गैंगरेप : पीडि़त परिवार से बोले BJP MLA- ‘सांसद जी को धन्यवाद दीजिए’

मंदसौर गैंगरेप : पीडि़त परिवार से बोले BJP MLA- ‘सांसद जी को धन्यवाद दीजिए’मंदसौर। मध्य प्रदेश के मंदसौर में सात साल की बच्ची के साथ हुई बर्बरता का एक तरफ जहां पूरे देश में विरोध किया जा रहा है और आरोपियों को सख्त से सख्त सजा की मांग की जा रही है। वहीं दूसरी तरफ इस घटना पर राज्य के एक बीजेपी विधायक की शर्मनाक राजनीति का नमूना भी उजागर हुआ है। 

 

दरअसल कल मंदसौर नीमच के बीजेपी सांसद सुधीर गुप्ता बच्ची के परिवार से मिलने इंदौर के अस्पताल पहुंचे थे। सांसद के साथ इंदौर के बीजेपी विधायक सुदर्शन गुप्ता भी मौजूद थे। मुलाकात के दौरान पीडि़त परिवार से सुदर्शन गुप्ता ने बेहद शर्मनाक लहजे में कहा कि सांसद जी का धन्यवाद दीजिए कि वो स्पेशल आपसे मिलने के लिए आए हैं।

ऐसे हालात में जब हर कोई मंदसौर रेप पीडि़ता के साथ हुई घटना को लेकर दुखी है, ऐसे में राजनेता अपनी असंवेदनशीलता से बाज नहीं आ रहे हैं। बता दें कि सुदर्शन गुप्ता मध्य प्रदेश के बीजेपी उपाध्यक्ष और इंदौर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक एक से विधायक हैं।

मंदसौर गैंगरेप की वारदात के बाद प्रदेश की राजधानी भोपाल तक लोग सडक़ों पर उतर आए हैं। चारों ओर आरोपियों को फांसी देने की मांग हो रही है। मासूम बच्ची गंभीर हालत में आईसीयू में भर्ती है। बच्ची के परिवार वालों पर गम का पहाड़ टूट पड़ा है। इस बीच बीजेपी के विधायक सुदर्शन गुप्ता ने अंसेवदनशील बयान दिया है।

 

क्या था पूरा मामला :-

गौरतलब है कि मंदसौर में 26 जून को छुट्टी के बाद स्कूल के बाहर से नाबालिग बच्ची का अपहरण करके उसके साथ बलात्कार कर उसे जान से मारने की कोशिश करते हुए उसे झाडिय़ों में फेंक दिया गया था। इस मामले में पुलिस ने अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किये गये पहले आरोपी इरफान को गुरुवार शाम को अजाक थाने में बनाई गई स्पेशल कोर्ट ने 2 जुलाई तक की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। जबकि दूसरे आरोपी आसिफ को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया है।

आरोपी को फांसी हो, कब्रिस्तान में नहीं दफनाएंगे- मुस्लिम समाज

घटना के बाद मंदसौर में लोग आक्रोशित हैं। मुस्लिम समाज की आक्रोशित महिलाओं ने आरोपी को फांसी की सजा दिया जाने के बाद उसे कब्रिस्तान में ना दफन किए जाने की बात कही है। उधर घटना से आक्रोशित शहर के बार एसोसिएशन ने यह फैसला किया है कि आरोपी की तरफ से मंदसौर का कोई भी वकील पैरवी नहीं करेगा।

 

 

साभार-khaskhabar.com

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More