BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

आनलाइन व्यापार से खत्म हो रहा कारोबार : रविकांत गर्ग

मथुरा। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल आत्म निर्भर भारत के निर्माण में अपनी भूमिका अदा करेगा। प्रधान मंत्री के स्वदेशी अभियान में देश के 12 करोड व्यापारी, कारोबारी, दुकानदार तीन करोड से अधिक लघु, मध्यम, कुटीर उद्योग एवं पांच करोड से अधिक रेहडी, पटरी, ढकेल खोमचा वालों को संगठित कर देश प्रदेश की आर्थिक गति को बढाने और वितरण प्रणाली को और मजबूत बनाने का कार्य करेंगे। किसी छोटे बडे व्यापारी, उद्यमी की उपेक्षा और उत्पीडन को कतई बर्दास्त नहीं किया जाएगा।

यह बातें भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के निर्विरोध नवनिर्वाचित अध्यक्ष रविकांत गर्ग ने कहीं। उन्होंने कहाकि आत्मनिर्भर भारत बनाने का सपना पूरा करने की योजना का मुख्य आधार स्तंभ स्वदेशी उत्पादन, स्वदेशी उपभोग और उपयोग ही है। जिसे पूरा करने के लिए बडे महाअभियान की आवश्यक्ता है। जिसके माध्यम से देश की आर्थिक प्रगति भी तेज होगी तथा बेरोजगारी को भी समाप्त किया जा सकेगा। श्री गर्ग ने कहाकि संगठन के सभी पदाधिकारी, प्रदेश और जनपद इकाई इस दिशा में बेहद तेजी से काम करेंगी।

आन लाइन व्यापार से देश का सोना, चांदी, फर्नीचर, इलेक्ट्रानिक्स, बर्तन, जनरल मर्चेंट, किराना आदि के बाजार पर संकट के बादल मडराने लगे हैं। आयकर, जीएसटी आदि विभागों में कामकाज आन लाइन होने से कारोबारियों और व्यापारियों को सुविधा हुई लेकिन इसमें भी नियम कानूनों में परिवर्तन की आवश्यक्ता है।

श्री गर्ग ने देश और प्रदेश में शाहूकारी अधिनियम, बाट माप अधिनियम, खाद्य सुरक्षा मानकों, किराया कानून अधियिनम आदि में संशोधन की आवश्यक्ता बताते हुए केन्द्र सरकार द्वारा जारी किये गये कृषि उत्पादन गल्ला मंडी से हटाये गये मंडी शुल्क को विभिन्न राज्यों में मंडी शुल्क एवं रखरखाव खर्च के नाम से वसूले जाने पर आपत्ति प्रकट करते हुए संपूर्ण देश में एकरूपता प्रदान करने तथा मंडियों मंे स्थापित गादामों, दुकानों आदि को फ्री होल्ड किये जाने के लिए भी कानून बनाये जाने की मांग की। श्री गर्ग ने कोरोना संकटकाल में कोरोना से मृत हुए रजिस्टर्ड कारोबारियों को तीन श्रेणी मंे बांट कर 25 लाख, 10 लाख और पांच लाख रूपये की आर्थिक मदद दिये जाने की मांग की।  

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More