BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

इस घटना में करीब एक सैकड़ा लोग हो चुके हैं चिन्हत

मथुरा। नौहवारी में अफरातफरी का माहौल है। पुलिस दबिश और गिरफ्तारी में जुटी है। 10 लोगांे को गिरफ्तार कर पुलिस ने बुधवार को जेल भेज दिया था। नौहवारी क्षेत्र के गांव मुडलिया में चुनावी दावत को रोकने पहुंची पुलिस टीम पर हुए हमले की घटना को एसएसपी ने बेहद गंभीरता से लिया है। इस घटना के संबंध में थाने पर दर्ज कराई गयी रिपोर्ट में 20 लोगों को नामजद किया गया है जबकि 200 लोगों को अज्ञात में रखा गया है।

यह अज्ञात का आंकडा ही नौहवारी क्षेत्र में अफरातफरी की वजह बना हुआ है। इस घटना पर हालांकि राजनीतिक बयान बाजी नहीं हो रही है लेकिन राजनीति खूब हो रही है। राजनीति के मझे हुए खिलाडी इस घटना और पुलिस कार्रवाही को भी राजनीति के चश्मे से देख रहे हैं।

घटना का विश्लेषण भी राजनीतिक नफानुक्शान के हिसाब से ही किया जा रहा है। पुलिस की सख्ती को देखते हुए खुल कर लोग इस पर बोलने से बच रहे हैं लेकिन पंचायत चुनाव में इस घटना के नफानुकसान का आंकलन लगातार कर रहे हैं। पुलिस ने रालोद नेता और क्षेत्र से रालोद के टिकट पर विधान सभा चुनाव लड चुके योगेश नौहवार को भी नामजद किया है। दूसरे कई और नेता भी पुलिस के रडार पर हैं।

पुलिस ने राधापुरम एस्टेट स्थित आरोपित रालोद नेता योगेश नौहवार के आवास पर दबिश दी है, वह घर पर नहीं मिला। योगेश नौहवार के छिपने के सभी संभावित ठिकानांे पर दबिश दी जा रही है। अज्ञात आरोपितों में से पांच दर्जन की पहचान की जा चुकी है।

उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मथुरा जनपद में चैथे चरण के दौरान 29 अप्रैल को मतदान होना है। ऐसे में पुलिस कार्रवाही और रालोद नेताओं की गिरफ्तारी का दिन चुनाव पर प्रभाव डाल सकता है। इस बात से विरोधी और रालोद नेता भी वाकिफ हैं। घटना के सम्बन्ध में थाने पर धारा 147, 148, 149, 188, 269, 270, 307, 332, 336, 353, 427, 171 भारतीय दंड संहिता और 07 सीएलएक्ट, धारा 03 महामारी अधिनियम व धारा 135 लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत पंजीकृत किया गया है ।बुधवार को योगेन्द्र पुत्र महेन्द्र प्रताप निवासी मुडलिया, महेन्द्र प्रताप पुत्र वीर सिंह निवासी मुडलिया, विकाश पुत्र बनी सिंह निवासी मुडलिया, सुनील पुत्र रामखिलाडी निवासी मुडलिया, राहुल पुत्र चतुर सिंह निवासी मुडलिया, सुभाष चैधरी पुत्र मलखान सिंह निवासी जटपुरा, जितेन्द्र पुत्र बिशन सिंह निवासी जटपुरा, चन्द्रपाल पुत्र जवाहर सिंह निवासी जटपुरा, ब्रह्मपाल पुत्र सरदार सिंह निवासी गढी कोलाहर को पुलिस जेल भेज चुकी है।

हमले के दो आरोपी और पकडे


हुकुम सिंह पुत्र महावीर सिंह निवासी मुडलिया थाना नौहझील तथा भूरे सिंह पुत्र किशोरीलाल निवासी मुडलिया को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक लोकेश सिंह भाटी थाना नौहझील के मुताबिक दोनों आरोपियों को दीवाला मन्दिर ग्राम मुडलिया के पास से समय 9.45 बजे गिरफ्तार किया गया है।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More