BREAKING NEWS

नेपाल बाढ़: मृतकों की संख्या ग्यारह सौ के पार, सर्च ऑपरेशन जारी || राजस्थान में खत्म हुआ मानसून ब्रेक : बंगाल की खाड़ी के सिस्टम से फिर सक्रिय होगा मानसून, 4 सितंबर से बारिश में तेजी के आसार || मथुरा : जन्माष्टमी गलियों और चौराहों से आसमान तक रहेगी ब्रज संस्कृति की धूम || मथुरा : 12 सितंबर को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत

पैदल जा रहीं मां बेटी को मारी टक्कर, मां की मौत

मथुरा। रात के समय पैदल जा रहीं मां बेटी को तेज गति से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। घटना में बेटी घायल हो गई जबकि मां की मौत हो गई। घटना मांट क्षेत्र के गांव बैसला की है। वैसला निवासी ज्ञानवती पत्नी कुवरपाल बेटी पल्लवी के साथ पैदल जा रहीं थी।

इसी बीच तेज गति से आ रहे बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। दोनांे इस हादसे में घायल हो गईं। मां बेटी को घायल अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां ज्ञानवती को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बेेटी पल्लवी का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

इससे गुस्साएं परिजन और ग्रामीण महिला के शव को लेकर मांट थाने पहुंच गये। कुवरपाल ने बताया कि वह रिपोर्ट दर्ज करा कर इस मामले में कार्रवाही चाहते हैं। इसी लिए शव को थाने पर लाना पडा। मांट थाना प्रभारी भीम सिंह जावला ने बताया कि पंचनामा भर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाही की जा रही है।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More