देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान का उद्देश्य श्री राम मंदिर का भव्य-दिव्य निर्माण करना ही नही बल्कि समाज में जनजागरण लाकर राष्ट्र निर्माण का कार्य करना है। उक्त विचार दिनेश जी अंतराष्ट्रीय संरक्षक विश्व हिंदू परिषद ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान मथुरा विभाग के तत्वावधान में आयोजित मथुरा के प्रमुख उधोगपति, व्यवसायी, समाजसेवी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विश्व हिंदू परिषद एवं अन्य विचार परिवार के प्रमुख लोगों की बैठक को संबोधित करते हुए होटल शीतल रीजेंसी मथुरा में व्यक्त किये गये। उन्होंने कहा कि पूरे देश में इस अभियान के लिए 5 लाख गांव के13 करोड़ हिंदू परिवारों तक पहुचने और उन्हें मंदिर निर्माण के कार्य से सीधे जोड़ना है। अंतराष्ट्रीय संरक्षक विश्व हिंदू परिषद ने बताया कि संत शक्ति और संघ शक्ति मिलकर समाज शक्ति को जगाने का कार्य अभियान 15 जनवरी 2021 मकर संक्रांति से शुरू होकर माघ पूर्णिमा तक लगभग 42 दिन घर-घर संपर्क कर चलेगा। उन्होंने बताया कि यह मंदिर निर्माण का यह अभियान झुग्गी झौपड़ी से लेकर भवनों में रहने वाले किसी भी जाति, वर्ग, व्यवसाय, पूजा पंथ, सम्प्रदाय से जुड़े व्यक्ति, किसी भी राजनैतिक दल यहाँ तक की विरोधी विचारधारा के व्यक्तियों के पास भी जायेंगे। जहाँ रामलला का जन्मस्थान है वहाँ मंदिर निर्माण कर जनजागरण कर समाज जागरण के माध्यम से राष्ट्र जागरण का कार्य करना है। राष्ट्र जागरण कर समाज को दायित्वबोध भी कराना है। उन्होंने कार्यकर्ताओ से आवाहन किया कि मंदिर निर्माण के निधि समर्पण अभियान में किसी भी हिन्दू परिवार को नही छोड़ेंगे।













Related Items
मकर संक्रांति पर राजस्थान रंग में रंगा : पतंगों से सजे मंदिर, तीर्थों पर डुबकी, जयपुर में पतंगबाजों की अग्निपरीक्षा
पूरी सृष्टि में केवल पुष्कर में है ब्रह्मा जी का मंदिर, जानिए कारण
जगन्नाथ पुरी मंदिर के चार द्वार, जिसमें छिपा है मोक्ष, विजय, समृद्धि और धर्म का रहस्य