BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

मथुरा की बेटी पिछले तीन साल से चला रही है ‘आत्मनिर्भर’ अभियान

बीते मंगलवार को देश में चल रहे लॉक डाउन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘आत्मनिर्भर भारत’ की एक नई उम्मीद और योजना प्रस्तुत की। लेकिन, मथुरा की एक बेटी साल 2017 से ही महिलाओं के लिए इस तरह का अनोखा अभियान चला रही है। पुणे से स्नातक पावनी खंडेलवाल ने करीब तीन साल पहले ‘आत्मनिर्भर’ स्कूटर ड्राइविंग स्कूल फॉर वीमेन की शुरुआत की।

वर्तमान में इसकी शाखाएं मथुरा के अतिरिक्त उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई शहरों में मौजूद हैं। भविष्य में पूरे देश में दोपहिया ड्राइविंग स्कूल शुरू करने की भी योजना है। इन ड्राइविंग स्कूलों की खास बात यह है कि इनमें प्रशिक्षकों की भूमिका में सिर्फ महिलाएं होती हैं। इस अभियान के अंतर्गत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विशेष प्रशिक्षण उपलब्ध कराने की व्यवस्था है। अब तक 5500 से अधिक महिलाओं को इसके तहत आत्मनिर्भर बनाया जा चुका है। यहां से प्रशिक्षित करीब 150 से ज्यादा महिलाएं विभिन्न स्थानों पर अपनी सेवाएं दे रही हैं।

पावनी देशभर में महिलाओं के लिए मुफ्त वर्कशॉप का आयोजन करती रही हैं। महिला उद्यमिता के विषय पर पावनी दुनियाभर में अनेक आयोजनों में भारत का प्रतिनिधित्व भी कर चुकी हैं। मथुरा में महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए उन्होंने ‘आत्मनिर्भर विमेंस एसोसिएशन’ का भी गठन किया है। पावनी ने उद्यमिता की पढ़ाई इंडियन स्कूल ऑफ बिज़नेस, नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर और त्सिंघुआ यूनिवर्सिटी बीजिंग से की है। मथुरा की राधा वैली निवासी पावनी का मानना है कि आगामी समय में भारत के लिए बहुत अच्छे अवसर मिलेंगे और उद्यमी महिलाएं इसका फायदा उठा सकती हैं।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More