BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

MATHURA : असमय अस्त हो गया मथुरा का बाॅलीवुड सितारा मोहित बघेल

मथुरा। तेजी से उभरा और असमय अस्त हो गया मथुरा बालीवुड सितारा मोहित बघेल। मोहित की मौत की खबर मिलते ही मथुरा के कला प्रमियों में शोक की लहर दौड गई। सोशल मीडिया पर लोग तहर तहर से अपने चितेरे सितारे को याद कर रहे हैं। कम किरदार करने के बाद भी मोहित ने सभी के दिलों में जगह बना ली थी। सलमान खान और असिन के साथ मोहित फिल्म रेडी में नजर आ चुके हैं। फिल्म में मोहित ने छोटे अमर चैधरी का किरदार निभाया था। वहीं 2019 में मोहित परिणीति चोपड़ा और सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ फिल्म जबरिया जोड़ी में भी नजर आ चुके हैं।
  मोहित बघेल का जन्म सात जून 1993 को हुआ था। उन्होंने अपने अभिनय की शुरुआत बतौर बाल कलाकार की थी। उन्होंने स्टैंड अप कॉमेडी के तौर पर अपने करियर की शुरुआत छोटे मियां शो से की थी। इस शो में उनकी कॉमेडी को दर्शकों ने काफी पसंद किया, हालांकि इसके बाद भी मोहित बघेल का संघर्ष लगातार जारी रहा था। वहीं उन्हें असली पहचान सलमान खान के साथ फिल्म रेडी से मिली। 
मथुरा में उनके संघर्ष के दिनों को याद करते हुए अश्वनी कुमार ने बताया  
मथुरा मे कही भी कोई भी डान्स प्रतियोगीता हो या हास्य प्रतियोगीता हो वहां मोहित बघेल का प्रथम आना लगभग तय रहता था। अपनी हास्य कला और नृत्य कला मंे परिपूर्ण मोहित के मंच पर चढ़ने भर से ही दर्शकों की तालियों से पूरा वातावरण गूंज उठता था। प्रतियोगिता की स्टेज के पीछे खडे होकर मेरे जैसे तमाम वह प्रतिभागी जो हमेशां मोहित से हार जाते थे को सिर्फ अगली बार अच्छे से प्रयास करने की सांत्वना दी जाती थी ।
मुझे एक बार को लगता था कि मोहित अब बडा आदमी हो गया है। सलमान खान जैसे बडे बडे सितारों के साथ काम करके हर किसी के स्वभाव में अन्तर आना समान्य बात है। लेकिन जब मोहित ने अपनी नई पिक्चर युवा का प्रमोशन मथुरा मंे किया और जब मुझे खुद कॉल कर के मदद मांगी तो मेरा मानना गलत साबित हुआ।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More