देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। पोषण माह के दूसरे सप्ताह में सोमवार को एएनएम सेंटर पर किशोरी दिवस मनाया गया। इस दौरान सभी 11 से 14 साल की किशोरियों को एनीमिया की रोकथाम के लिये जागरूक किया गया। इस दौरान किशोरियों को आयरन की गोली भी वितरित की गयीं।
बाल विकास परियोजना गोवर्धन अधिकारी कमलेश ने बताया कि किशोरियों के वजन, ऊंचाई, बॉडी मॉस इंडेक्स को नापा। उन्होंने आयरन की गोली के बारे में जानकारी देने के साथ-साथ किशोरियों को डाइट के लिये गुड, चना, सहजन, अंकुरित दालें, विटामिन सी युक्त खाद्य पदार्थ, प्रोटीन युक्त भोजन का सेवन करने की सलाह दी। जिन बालिकाओं ने पिछले तीन माह से एक भी गोली नहीं ली या जरूरत से कम गोलियों का सेवन किया उन्हें आईएएफ टेबलेट दी। इस दौरान आशा, एएनएम तथा प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिकाओं ने किशोरी बालिकाओं से संबंधित विषयों पर चर्चा की। इस अबसर पर हर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
नीबू पानी के साथ लें आयरन की गोली
आंगनबाड़ी सुपरवाइजर नीलम कहा कि किशोरी दिवस पर पर आईएफए टेबलेट (विटामिन सी युक्त) किशोरियों को दी गयी। किशोरियों को इस दौरान बताया गया कि आईएएफ टेबलेट दूध, चाय, कॉफी के साथ नहीं लेनी चाहिए। बल्कि आयरन की गोली के साथ नीबू पानी, संतरा, कीनू ,आंवला आदि लिया जाए क्यों कि विटामिन सी आयरन के अवशोषण में मदद करता है।
एनीमिया से बचाव करें
किशोरी दिवस पर किशोरियों के स्वास्थ्य और खून की जांच की गई। खून की कमी न हो इसके लिए आयरन की गोली लेने की सलाह दी। बताया गया कि इससे एनीमिया से बचा जा सकता है।एनीमिया से बचने के लिए आयरन की गोलियों के सेवन और खान-पान संबंधी विस्तृत जानकारी दी गई।













Related Items
गंभीर, हार्दिक, सहवाग और इरफान पठान ने दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
MATHURA : ठाकुर जानकी वल्लभ लाल का धूमधाम से मनाया अन्नकूट महोत्सव
MATHURA : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज आएंगे मथुरा