देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। परिवार नियोजन में पुरुषों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए गुरूवार से पुरूष नसबंदी पखवाडा शुरू हुआ यह चार दिसम्बर तक चलेगा। इस बार की थीम है- पुरुषों की अब है बारी, परिवार नियोजन में जिम्मेदारी। मथुरा में इस बार रिकार्ड चार सौ पुरुष नसबंदी हुई हैं जबकि विगत वर्ष 58 पुरुष नसबंदी हो सकी थीं।
इस बार भी पुरुष नसबन्दी पखवाड़ा दो चरणों में मनाये जाने का निर्णय लिया गया है। 21 नवम्बर से 27 नवम्बर तक दम्पत्ति संपर्क चरण और 28 नवम्बर से 4 दिसम्बर तक सेवा प्रदायगी चरण शामिल है। पहले चरण में आशा एवं एएनएम द्वारा इच्छुक योग्य दम्पतियों की पहचान कर पंजीकरण किया जायेगा। इसके साथ ही पुरुष-नसबंदी को लेकर व्याप्त भ्रांतियों को दूर करने एवं पुरुष नसबंदी की सेवाओं को बढ़ावा देने हेतु सार्वजानिक स्थलों और स्वास्थ्य इकाइयों पर प्रचार-प्रसार सामग्री को प्रदर्शित किया जायेगा।
दूूसरे चरण में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 29 और 30 नवंबर को विशेष शिविर लगाकर पुरुष नसबंदी की सेवाएँ दी जाएँगी। इस दौरान गर्भनिरोधक के अन्य साधन जैसे महिला नसबंदी, कापर-टी, अंतरा व छाया भी उपलब्ध कराए जायेंगे।
मथुरा के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ शेर सिंह ने पुरुष नसबन्दी पखवाड़ा मनाये जाने के लिए सभी स्वास्थ्य केंद्रों को निर्देशित किया है। साथ ही कहा है कि ज्यादा से ज्यादा पुरुष नसबंदी करवायी जाएं। पुरुषों में नसबंदी के प्रति जागरूकता लायी जाए। प्रजनन स्वास्थ्य में सुधार लाने के लिए पुरुषों की सहभागिता अत्यंत महत्वपूर्ण है। । इसका मुख्य उद्देश्य जनसाधारण को सीमित परिवार के बारे में जागरुक बनाना तथा परिवार कल्याण कार्यक्रम में पुरुषों की भागीदारी को बढ़ाते हुए कार्यक्रम को गति प्रदान करना है।
सीएमओ का मानना है कि जनसमुदाय के मध्य नसबन्दी के प्रति जागरुकता और प्रभावी रूप से बढ़ाये जाने हेतु पखवाड़े के दौरान व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इस आयोजन में नियमित सेवाओं के माध्यम से पुरुष नसबन्दी सेवायें लाभार्थियों को उपलब्ध करायी जायेंगी।
लोगों को गुणवत्ता पूर्ण आसान सेवा प्रदान करने हेतु स्वास्थ्य केन्द्रों पर आधुनिक गर्भनिरोधक संसाधन जैसे-अंतरा इंजेक्शन, छाया गोली व कंडोम बाक्स पहले से ही उपलब्ध हैं।
नसबंदी कराने पर प्रोत्साहन राशि भी
मथुरा। नसबंदी कराने वाले पुरुषों और महिलाओं को क्रमशरू तीन हजार और दो हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देय है। इसके अलावा पोस्ट पार्टम स्टर्लाईजेशन (प्रसव के तुरंत बाद नसबंदी) कराने वाली महिलाओं को तीन रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाती है जबकि अस्थायी विधियों में प्रसव पश्चात आईयूसीडी एवं गर्भपात (स्वतरू व सर्जिकल) उपरांत आईयूसीडी (कॉपर-टी) के लिए लाभार्थी को तीन सौ (2 फॉलो अप पर) तथा अंतरा इंजेक्शन लगवाने पर सौ रुपये प्रति डोज की प्रोत्साहन राशि दिए जाने का प्रावधान है।













Related Items
दिल्ली के रिसॉर्ट में उज्बेक महिला और भारतीय पुरुष का अर्धनग्न शव मिला
MATHURA : ठाकुर जानकी वल्लभ लाल का धूमधाम से मनाया अन्नकूट महोत्सव
MATHURA : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज आएंगे मथुरा