BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

MAHARASHTRA LIVE : मैं पार्टी और पवार साहब के साथ हूं, कृपया अफवाह न फैलाएं - धनंजय मुंडे

मुंबई/नई दिल्ली। महाराष्ट्र में शनिवार को बनाई भाजपा की देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) सरकार का मामला सर्वोच्च न्यायालय में पहुंच गया है। सुप्रीम कोर्ट में शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी ने याचिका पेश करके महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी (Bhagat Singh Kosari) के उस आदेश को रद्द करने की मांग की है जिसमें उन्होंने प्रदेश में सरकार बनाने के लिए देवेंद्र फडणवीस को आमंत्रित किया था। सुप्रीम कोर्ट में आज जस्टिस एनवी रमना, जस्टिस अशोक भूषण और जस्टिस संजीव खन्ना की बेंच ने सभी पक्षों को नोटिस जारी कर दिया गया है। सोमवार को सुुबह साढ़े दस बजे दोबारा सुनवाई होगी। राज्यपाल के पास जो भी रिकॉर्ड हैं, उसे कोर्ट में पेश किया जाए।

 

LIVE अपडेट...

- एनसीपी विधायक धनंजय मुंडे ने किया ट्वीट, मैं पार्टी और पवार साहब के साथ हूं। कृपया अफवाह न फैलाएं। पूर्व में कहा जा रहा था कि भाजपा के दिवंगत नेता गोपीनाथ मुंडे के भतीजे धनंजय ने भाजपा और एनसीपी की सरकार बनाने में चाणक्य की भूमिका निभाई।

- कांग्रेस के सीनियर लीडर अहमद पटेल मुंबई के जेडब्ल्यू मैरियट होटल पहुंचे। वहां इस समय कांग्रेस के विधायक रखे गए हैं। कांग्रेस के अन्य अनुभवी नेता अशोक चव्हाण, बालासाहेब थोराट, सुशील कुमार शिंदे और मल्लिकार्जुन खडग़े भी वहां हैं।


- एनसीपी विधायक दिलीप बनकर ने कहा-मैं हमेशा शरद पवार साहब के साथ रहा हूं। मैं उनसे मिला और कहा कि मेरा बच्चा बीमार था। मुझे नासिक जाना था, इसलिए मैं बैठक में नहीं आ सका। हम एनसीपी का समर्थन कर रहे हैं, भाजपा का नहीं। उल्लेखनीय है कि बनकर के कथित तौर पर अजित पवार के शपथग्रहण में मौजूद रहने की खबरें आई थीं।


- कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण ने कहा- वरीयता के हिसाब से विधानसभा के वरिष्ठ सदस्य को प्रोटेम स्पीकर बनाया जाना चाहिए। भाजपा सुप्रीम कोर्ट से ज्यादा समय हासिल करने की कोशिश कर रही है, आप इसके पीछे के मकसद को समझ सकते हैं। वे अन्य दलों के एमएलए को अपनी ओर खींचने की कोशिश कर रहे हैं।

- राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार ने शाम 5.57 बजे किया ट्वीट। लिखा-भाजपा के साथ गठबंधन करने का सवाल ही नहीं उठता। हमने सरकार बनाने के लिए सर्वसम्मति से शिवसेना और कांग्रेस के साथ गठबंधन का फैसला किया है। अजित पवार का बयान गलत और गुमराह करने वाला है।


- मुंबई में विधायक दल की बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा नेता आशीष शेलार ने कहा कि हमने फ्लोर टेस्ट को आराम से पास करने की रणनीति पर चर्चा की। हमने देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के लिए बधाई देते हुए प्रस्ताव पारित किया। बैठक में सभी अपेक्षित विधायक मौजूद थे, जो निर्दलीय एमएलए हमारा समर्थन कर रहे हैं उनके साथ अलग जगह पर बैठक होगी।


- अजित पवार ने डिप्टी सीएम बनाए जाने पर पीएम नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया। पवार ने ट्वीट में लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आपका शुक्रिया। हम महाराष्ट्र में स्थायी सरकार सुनिश्चित करेंगे, जो महाराष्ट्र की जनता के कल्याण के लिए कठिन परिश्रम करेगी। साथ ही लिखा, मैं एनसीपी में हूं और हमेशा एनसीपी में ही रहूंगा। पवार साहब हमारे नेता हैं।

-इस बीच सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर भाजपा ने कहा है कि एनसीपी-कांग्रेस-शिवसेना का खेल खत्म हो गया है। अजित पवार एनसीपी विधायकों को विप जारी कर सकते हैं।

- उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने भाजपा के साथ गठबंधन को हित में बताया है। अजित पवार से मिलने के लिए एनसीपी के नेता जयंत और दिलीप घोष गए थे।

-मुंबई में भाजपा कार्यालय में बीजेपी विधायकों की मीटिंग शुरू हो गई है। इस बैठक में मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस का स्वागत किया जा रहा है। उनको मिठाई खिलाकर खुशी जताई गई है।

-महाराष्ट्र मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के बाद बीजेपी एक्टिव मोड़ में आ गई है। मुंबई में पार्टी दफ्तर में बीजेपी विधायकों की बैठक हो रही है। वहीं बीजेपी नेता आशीष शेल्लार ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को बीजेपी की जीत बताते हुए कहा कि जब भी फ्लोर टेस्ट होगा हम बहुमत साबित करेंगे।

-शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे एनसीपी के विधायकों से मिलने मुंबई के रेनेसां होटल पहुंच गए।

-शिवसेना के प्रमुख उद्धव ठाकरे कुछ ही देर में एनसीपी और कांग्रेस विधायकों सेे मिलने के लिए मातोश्री से रवाना हो गए हैं।

-सुप्रीम कोर्ट ने सभी पक्षों को नोटिस जारी कर दिया गया है। सोमवार को सुुबह साढ़े दस बजे दोबारा सुनवाई होगी। राज्यपाल के पास जो भी रिकॉर्ड हैं, उसे कोर्ट में पेश किया जाए।

एसजी मुकुल रोहतगी ने कहा कि वो सुप्रीम कोर्ट से ये अपील कर रहे हैं कि वो यह आदेश पास करे कि राज्यपाल गलत हैं। राज्यपाल का फैसला समीक्षा से परे होता है। रोहतगी ने कहा एक बीजेपी (आशीष) और कुछ निर्दलीयों के लिए आए हैं जो पार्टी नहीं हैं। लेकिन स्टेकहोल्डर हैं। संविधान के अनुच्छेद 360 और 361 में राष्ट्रपति और राज्यपाल के अधिकारों का विस्तार से बखान है। अनुच्छेद 361 के तहत राज्यपाल अपने अधिकार क्षेत्र के तहत किए गए काम के लिए किसी भी कोर्ट के सामने जवाबदेह नहीं है, राज्यपाल को अधिकार है कि वो किसको मुख्यमंत्री के रूप में चुने।

 

-सुप्रीम कोर्ट में अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि मेरे पास झरखण्ड, उत्तराखंड, गोवा, कर्नाटक और अन्य राज्यों में हुई ऐसी ही घटनाओं में वकालत का अनुभव है। राज्यपाल ने प्रक्रिया पालन की होती तो ये सवाल ही नहीं उठते। CM और DCM के शपथ ग्रहण के पीछे एनसीपी के बीच हुआ मतभेद है। सिंघवी ने कोर्ट को कुछ सुझाव दिए कि इस तरह समय प्रबंधन किया जा सकता है। सोमवार सुबह प्रोटेम स्पीकर के रूप में सबसे सीनियर विधायक को चुन लिया जाए, 11 बजे से शाम 4 बजे तक विधायकों की शपथ हो जाए। इसके बाद सत्र आहूत कर फ्लोर टेस्ट कराया जा सकता है। लाइव टेलीकास्ट और ओपन वोटिंग की मांग भी रखी है।

 

- कोर्ट ने मुकुल रोहतगी से पूछा कि आप किसकी तरफ से हैं? एसजी रोहतगी ने कहा कि मैं बीजेपी के विधायकों की तरफ से हूं। मैं यहां सॉलिसिटर जनरल के तौर पर हूं, रात 11 बजे मुझे याचिका मिली है। मुझे नहीं मालूम राज्यपाल की तरफ से मैं रहूंगा या कोई और! मुझे नहीं पता कि रविवार को सुनवाई क्यों होती है, रविवार को कोई सुनवाई नहीं होनी चाहिए। मेरे अनुसार यह मामला (शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस की याचिका) को सूचीबद्ध नहीं किया जाना चाहिए।

-कपिल सिब्बल ने सुप्रीम कोर्ट में अपील दलील देते हुए कहा कि महाराष्ट्र में जो हो रहा है वैसा हमने पहले कभी नहीं देखा। अगर शाम को घोषणा करते हैं तो हम सरकार बनाएंगे तो राज्यपाल ने कैसे देवेंद्र फडणवीस को सीएम पद की शपथ दिला दी, वह केंद्र के निर्देश पर काम कर रहे थे।कपिल सिब्बल ने सुप्रीम कोर्ट में कर्नाटक के मामले का भी जिक्र करते हुए कहा कि वहां क्या आदेश दिया गया था, 16 मई 2018 को कर्नाटक के राज्यपाल ने कुछ येदियुरप्पा को कुछ कहा था। हमने उसे चुनौती दी और हमने उसे 17 को चुनौती दी। 18 मई को कोर्ट ने कहा कि 19 मई को फ्लोर टेस्ट किया जाए।

तीनों दलों की तरफ से अभिषेक मनु सिंघवी अपना पक्ष रख रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिना कैबिनेट के राष्ट्रपति शासन कैसे हट गया ।

- शरद पवार और सुप्रीया सुले ने अजित पवार के भाई श्रीनिवास पवार से फोन पर बात की है। उनका कहना है कि अजित पवार इस्तीफा देकर एनसीपी में आ जाए।

-NCP विधायक दल के नेता जयंत पाटील ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि 51 विधायक पार्टी के साथ हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वे 51 विधायकों के साथ वे राजभवन जाएंगे और एक समर्थन पत्र राजभवन को सौंपेंगे।

-महाराष्ट्र में जिन एनसीपी विधायकों के बल पर बीजेपी बहुमत साबित करने में जुटी हुई है। ज्यादातर विधायक एनसीपी के खेमे में लौट आए हैं। खबर थी कि एनसीपी के 11 विधायक ऐसे थे जो एनसीपी के खेमे में मौजूद नहीं थे। अब 8 विधायक लौट आए हैं।

--भाजपा सांसद काकडे ने कहा कि शरद पवार के साथ मुलाकात का राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है।
शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि शरद पवार एक राष्ट्रीय नेता हैं। अगर बीजेपी सरकार बनाने की कोशिश कर रही है, तो ऐसा नहीं होगा। यह बीजेपी और अजित पवार द्वारा उठाया गया एक गलत कदम है। 165 विधायक शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी के साथ हैं।

-कांग्रेस के 30 विधायकों को जेडब्ल्यू मैरियट होटल में शिफ्ट किया गया है।


-शरद पवार के घर पर भाजपा सांसद संजय काकड़े मिलने पहुंच गए हैं। वे वहां शरद पवार से मुलाकात कर रहे हैं।

-शरद पवार की बेटी सुप्रीया सुले ने लिखा है कि लोगाें की सेवा के लिए नई टीम बनाएंगे।


सुप्रीम कोर्ट में दाखिल याचिका में शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी ने 288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा में 154 विधायकों के समर्थन का दावा किया गया है। तीनों पार्टियों ने सुप्रीम कोर्ट से अनुरोध किया कि अदालत जल्द से जल्द और संभव हो तो रविवार को ही विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर फ्लोर टेस्ट का निर्देश दिया जाए। इससे बिलकुल स्पष्ट हो जाएगा कि बहुमत उद्धव ठाकरे के पास है या देवेंद्र फडणवीस के पास।आपको बताते जाए कि महाराष्ट्र में भाजपा (BJP) और एनसीपी (NCP) के कुछ विधायकों के समर्थन से शनिवार को सरकार बन गई है। महाराष्ट्र की राजनीति में शनिवार सुबह राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने देवेंद्र फडणवीस को सीएम शपथ दिला दी । एनसीपी प्रमुख शरद पवार (Sharad Pawar) ने वाईबी सेंटर में विधायकों के साथ बैठक में अजित पवार (Ajit Pawar) को विधायक दल के नेता पद से हटा दिया। वहीं दिलीप पाटिल (Dilip Patil) को विधायक दल का नया नेता चुन लिया गया।


 साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More