BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

2017 : किसके घर में बजेगी सबसे पहले शहनाई ?

2017 : किसके घर में बजेगी सबसे पहले शहनाई ?बॉलीवुड के लिए 2017 बेहद खास होने वाला है। इस साल बॉलीवुड जगत में तीन अभिनेत्रियों के घर शहनाई बज सकती है। मतलब एक के बाद एक शादी। 2016 के अंत तक बॉलीवुड की तीन मशहूर अभिनेत्रियों शादी करने वाली हैं। इन तीन अभिनेत्रियों में से बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा, अनुष्का शर्मा और बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत है। इन दिनों ये खबरें बॉलीवुड की गलियों में जोरों से फैल रही है। जी हां अभी हाल ही में खबरें आई थी कि ये तीनों ही अभिनेत्री जल्द ही शादी करने वाली हैं। 

सोनाक्षी सिन्हा

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा 2016 में अपने एक्शन के लिए काफी सुर्खियों में बनी रही है। आई खबरों के अनुसार सोनाक्षी ने अपने ब्वॉयफ्रेंड बंटी सजदेह के साथ सगाई कर ली है। सोनाक्षी ने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत सलमान खान के साथ दबंग से की थी। इस फिल्म से सोनाक्षी ने बहुत ही कम समय में प्रसिद्धि हासिल कर ली थी। अपनी फिल्म की तरह सोनाक्षी अपने दबंग अंदाज और बेबाकी के लिए जानी जाती है। मीडिया में भी इस तरह की खबरें आ रही हैं कि सोनाक्षी फरवरी में बंटी के साथ इंगेजमेंट कर सकती हैं। वैसे आपको बता दें कि सोनाक्षी और बंटी की रिलेशनशिप से सोनाक्षी के पेरेंट्स खुश नहीं हैं। इसकी वजह ये है कि बंटी की एक बार शादी हो चुकी है और वो तलाकशुदा हैं। इसके अलावा दोनों की बीच उम्र का काफी फासला है। वहीं एक इंटरव्यू में जब सोनाक्षी से बंटी के रिलेशनशिप के बारे में पूछा गया तो उन्होंने नो कमेंट्स के साथ कहा था कि, आपको मेरी मेरी उंगली में कोई रिंग दिखती है क्या? नहीं ना! फिर? क्या इससे आपके सवाल का जवाब मिल गया। 

कंगना रनौत

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत को उन फिल्मी हस्तियों में से एक कहा जाता है जो अपनी हर बात को बेबाकी से सबके सामने रखती हैं। जब एक चैट शो के दौरान कंगना से न्यू इयर प्लान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह 2017 में शादी कर लेंगी। कंगना के इस जवाब के बाद यह सवाल उठना तो लाजिमी ही था कि आखिर कौन है वो खास शख्स जिससे वह शादी करने वाली हैं। हालांकि कंगना ने ये नहीं बताया कि आखिर वो किससे शादी करने वाली है। जब उनसे ये पूछा गया तो उन्होंने मुस्कुराकर ये बात टाल दी।

अनुष्का शर्मा

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली उत्तराखंड की शांत और हसीन वादियों के बीच जल्द ही खुशखबरी देने वाले है। फिलहाल आपको बता दें कि आपके फेवरेट स्टार्स इन दिनों साल के आखिरी दिनों को सेलिब्रेट करने के लिए श्रषिकेश से लगभग 17 किलोमीटर दूर नरेंद्रनगर के होटल आनंदा में ठहरे हुए है। वहीं इसके साथ-साथ बॉलीवुड के और भी स्टार यहां आ सकते है। हसीन वादियों में ये लव कपल अपने प्यार के अगले मुकाम पर ले जाने के पहुंच चुका है। दोनों के एक फैन पेज ने फोटो शेयर किया है, जिसमें अनुष्का और विराट एक मंदिर में पुजारी के साथ खड़े दिख रहे हैं। वैसे मंदिर में जाकर भगवान का आशीर्वाद लेना भी दिखाता है कि अनुष्का और विराट अपने रिश्ते को लेकर गंभीर हो गए हैं। लेकिन इन खबरों पर विराट कोहली ने विराम लगा दिया है। विराट ने अपने ट्वीटर पर ट्वीट करके बताया था कि ये महज एक अफवाह है। अगर हम शादी करेंगे तो छुपाएंगे नहीं। 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More