BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

देवोत्थान एकादशी देव जागे : शुभकार्ये पर लगी पाबंदी हटी, गूंज उठी शहनाई

मथुरा। देव जाग गये हैं। हर ओर उल्लास है। जगह जगह शहनाई गूंज रही है। श्रद्धालु मथुरा और वृंदावन की परिक्रमा के लिए नंगेपैर निगल पडे है। कच्चे घरों को गोबर से लेपा गया और गेरू तथा खडिया से सजाया गया। पक्के मकानों में भी पुरानी परंपरा का निर्वान्ह उसी आस्था से किया गया।
देवोत्थान एकादशी पर शुक्रवार को मथुरा और वृंदावन की पंचकोसीय परिक्रमा में सुबह से ही मानव श्रृंखला बन गई। देश विदेश के श्रद्धालुओं की टोलियां भजन संकीर्तन करते परिक्रमा में बरस रही आस्था की गंगा में डुबकी लगाती देखी गईं। भोर की पहली किरण के साथ शुरू हुई श्रद्धालुओं की भीड़ दिन चढ़ते ही बढ़ने लगी।
परिक्रमा में नंगे पैर चल रहे श्रद्धालुओं को हालांकि बिखरी पड़ी कंकरीट से काफी दिक्कतें हुईं। मगर, अव्यवस्थाओं को चीरते हुए आस्था भारी पड़ती दिखाई दी। इस्कॉन मंदिर और अटल्ला चुंगी क्षेत्र के कट पर तैनात पुलिसकर्मियों ने परिक्रमार्थियों और वाहनों को रोक-रोक कर आगे निकाला। जिससे वाहनों के जाम की समस्या भी झेलनी पड़ी। परिक्रमा मार्ग में रमणरेती, बिहार घाट, सूरज घाट, श्रृंगारवट घाट, केशीघाट पर नजारा मेले जैसा दिखाई दिया। शहर के अधिकतर लोगों ने बिहार घाट से लेकर केशीघाट तक के दायरे से परिक्रमा शुरू की। यही कारण था कि बिहार घाट से लेकर श्रृंगारवट घाट तक परिक्रमा मार्ग में चाट-पकौड़ी और एकादशी पूजन सामग्री, गन्ना की दुकानें लगी थीं। जहां परिक्रमा पूरी होने के बाद श्रद्धालुओं ने खरीदारी की।  

 प्रजापति विकास समिति ने आयोजित किया सामूहिक विवाह
मथुरा प्रजापति विकास समिति रजिस्टर्ड जनपद मथुरा के तत्वाधान में शुभ तिथि देवोत्थान एकादशी को चतुर्दस सामूहिक विवाह उत्सव का आयोजन प्रजापति विकास समिति द्वारा किया जा रहा है यह कार्यक्रम  महाविद्या रामलीला ग्राउंड पर किया जा रहा है जिसमें प्रजापति विकास समिति द्वारा करीब 20 से 40 जोड़ों की शादी का आयोजन किया गया है इस समिति के अध्यक्ष मूलचंद गोला व महासचिव डॉ सत्यवीर सिंह गोला ने वरिष्ठ व्यापारी नेता जितेंद्र प्रजापति सभी  पदाधिकारियों के साथ  संबोधित किया इस शुभ कार्यक्रम में समिति के कोषाध्यक्ष  छीतरमल दक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ पूरन सिंह, सामूहिक विवाह उत्सव समिति अध्यक्ष सतीश चंद प्रजापति, संगठन मंत्री जयप्रकाश गोला,सतीश चंद प्रजापति  बृजेंद्र सिंह  नत्थी लाल प्रजापति देवीचरण गोला  किशनलाल गोला हरिलाल गोला रामगोपाल गोला जयप्रकाश लक्ष्मीचंद गोला राम खिलौना पप्पू गोला हरिसिंह गोला  सूबेदार महाराम सिंह डिप्टी लाल प्रजापति अनिल कुमार गोला,सदस्य , किशन लाल, ओम प्रकाश, जयपाल, प्रेमचंद, नत्थी लाल, चिरंजीलाल, रेवती प्रसाद, अजय कुमार, हरीश चंद्र, राजू व समाजसेवक   यह सभी मौजूद रहे।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More